-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya And Mi Team Fined For Slow Over Rate And Ashish Nehra Fined For Breaching Ipl Policy
मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद BCCI ने किया प्रहार, कप्तान सहित पूरी टीम पर लिया कड़ा एक्शन; नेहरा जी को भी लगाई फटकार
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में हार मिली है। बारिश बाधित मुकाबले में गुजरात ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या और टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

हार्दिक पांड्या और नेहरा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से जीत हासिल की। यह मुकाबला बारिश बाधित रहा। इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और पूरी टीम पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा पर खेलभावना के विपरीत आचरण के लिए जुर्माना लगाया गया है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी टीम पर धीमी ओवर रेट के कारण भारी जुर्माना लगाया गया। हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और बाकी टीम के खिलाड़ियों पर 6 लाख का या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल ने एक बयान में कहा कि यह आईपीएल आचार संहिता के तहत इस सत्र में उनकी टीम का धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध था। पंड्या पर 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। मुंबई की बाकी टीम और स्थानापन्न खिलाड़ियों पर छह लाख रूपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
नेहरा जी पर भी लगाया जुर्माना
नेहरा की गलती के बारे में विज्ञप्ति में बताया नहीं गया लेकिन बार बार बारिश के कारण मैच रूकने के दौरान उन्हें आपा खोते देखा गया। वह मैदानी अंपायरों से भी लगातार बात कर रहे थे। गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर खेलभावना के विपरीत आचरण के लिए जुर्माना और डिमेरिट अंक लगाये गए।
आईपीएल ने कहा कि गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। उन्होंने लेवल एक का अपराध किया है जो खेलभावना के विपरीत आचरण के संबंध में है। उन्होंने सजा स्वीकार कर ली है।
मुकाबले का हाल
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। जिसमें विल जैक्स ने 53, सूर्यकुमार यादव ने 35 और कॉर्बिन बॉश ने 27 रनों की पारी खेली। वहीं गुजरात के लिए साई किशोर ने 2, सिराज ने 1, अरशद खान ने 1, प्रसिद्ध ने 1, राशिद खान ने 1 और जेराल्ड ने 1 विकेट चटकाए।
जवाब में बारिश बाधित मुकाबले में गुजरात ने 19 ओवर में 147 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 43, जोस बटलर ने 30, शरफेन रदरफोर्ड ने 28 रन बनाए। मुंबई के लिए बोल्ट ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2 और अश्विनी कुमार ने 2 विकेट चटकाए।
Hardik pandya and mi team fined for slow over rate and ashish nehra fined for breaching ipl policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














