मुकुल चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Mukul Choudhary Create History: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली। इस जीत में लखनऊ सुपर जायंट्स के ताबड़तोड़ बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान मुकुल ने 7 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।
मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेल। इस दौरान मुकुल ने 2 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में दूसरी पारी में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
मुकुल से पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ ड्वेन ब्रावो के नाम था। ब्रावो ने आईपीएल मैच की दूसरी पारी में नंबर-7 या उससे नीचे के बैटर के तौर पर 7 छक्के लगा पाए थे। ब्रावो ने यह कमाल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2018 में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ किया था। यह मुकाबला 7 अप्रैल, 2018 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।
| खिलाड़ी | टीम | रन | गेंद | छक्के | खिलाफ | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 68 | 30 | 7 | मुंबई इंडियंस | मुंबई (WS) | 7 अप्रैल 2018 |
| मुकुल चौधरी | लखनऊ सुपर जायंट्स | 54* | 27 | 7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | 9 अप्रैल 2026 |
| यूसुफ पठान | राजस्थान रॉयल्स | 62* | 30 | 6 | दिल्ली कैपिटल्स | सेंचुरियन | 28 अप्रैल 2009 |
| आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 54 | 22 | 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई (WS) | 21 अप्रैल 2021 |
| पैट कमिंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 56* | 15 | 6 | मुंबई इंडियंस | पुणे | 6 अप्रैल 2022 |
| आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 48 | 25 | 6 | गुजरात टाइटंस | नवी मुंबई | 23 अप्रैल 2022 |
IPL के इतिहास में, सिर्फ़ एक नंबर 7 या उससे नीचे का बैटर ही एक मैच में मुकुल और ब्रावो के 7 छक्कों से ज़्यादा छक्के लगा पाया है। यह कमाल वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने किया था। रसेल ने 10 अप्रैल, 2018 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2018 के IPL मैच की पहली इनिंग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 11 छक्के लगाए थे।
यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ जीत के बाद Mukul Choudhary का बड़ा खुलासा, धोनी की तरह ही बनना चाहता हूं मैच फिनिशर
| खिलाड़ी | टीम | रन | गेंद | छक्के | खिलाफ | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 88* | 36 | 11 | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 10 अप्रैल 2018 |
| ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 68 | 30 | 7 | मुंबई इंडियंस | मुंबई (WS) | 7 अप्रैल 2018 |
| मुकुल चौधरी | लखनऊ सुपर जायंट्स | 54* | 27 | 7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | 9 अप्रैल 2026 |
| यूसुफ पठान | राजस्थान रॉयल्स | 62* | 30 | 6 | दिल्ली कैपिटल्स | सेंचुरियन | 28 अप्रैल 2009 |
| आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 62 | 28 | 6 | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | 30 मार्च 2019 |
| आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 54 | 22 | 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई (WS) | 21 अप्रैल 2021 |
| पैट कमिंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 56* | 15 | 6 | मुंबई इंडियंस | पुणे | 6 अप्रैल 2022 |
| आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 48 | 25 | 6 | गुजरात टाइटंस | नवी मुंबई | 23 अप्रैल 2022 |
| रोमारियो शेफर्ड | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 53* | 14 | 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | बेंगलुरु | 3 मई 2026 |
IPL मैच की दूसरी इनिंग में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या और वैभव सूर्यवंशी के नाम है। जयसूर्या ने 14 मई को वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2008 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी 114 रन की पारी के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए 11 छक्के लगाए थे और सूर्यवंशी ने भी 28 अप्रैल, 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL 2025 के मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 छक्के लगाए थे।