-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mukesh Kumar Jersey 18 Virat Kohli India A England Lions
विराट कोहली को अपमानित कर रहा BCCI? इस खिलाड़ी को दे दी 18 नंबर की जर्सी, फैंस का चढ़ा पारा
- Written By: मृणाल पाठक
कैंटरबरी में खेले जा रहे अनऑफिसियल टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार जर्सी नंबर 18 में नजर आए हैं, जिसने विराट कोहली के फैंस के बीच नया विवाद खड़ा कर दिया है।

विराट कोहली और मुकेश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: टीम इंडिया को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले इंडिया-ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 अनऑफिसियल टेस्ट मैच खेल रही है। जहां से एक बवाल खड़ा हो गया और विराट कोहली के फैंस काफी भड़क गए हैं। उनकी उनकी जर्सी नंबर पहनकर किसी दूसरे खिलाड़ी को खेलते उन्होंने देख लिया है।
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। जिसके बाद विराट कोहली के जर्सी नंबर-18 मुकेश कुमार को पहने देखा गया है, जो फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया है।
कैंटरबरी में खेले जा रहे अनऑफिसियल टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार जर्सी नंबर 18 में नजर आए हैं, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह जर्सी नंबर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ है और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इसका इस्तेमाल फैंस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Mukesh kumar wearing kohli’s Jersey💔💔 pic.twitter.com/rRkMbqdp5j — ᴊᴇʀsᴇʏ¹⁸🚩 (@KINGNATION__18) May 31, 2025
फैंस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं और उनका मानना है कि बीसीसीआई कोहली को अपमानित कर रहा है। फैंस का सवाल है कि बीसीसीआई ने इतनी जल्दी यह जर्सी नंबर किसी दूसरे खिलाड़ी को क्यों दे दिया? कई फैंस का मानना है कि कोहली के योगदान को देखते हुए बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट में जर्सी नंबर 18 को रिटायर कर देना चाहिए। कुछ फैंस का यह भी मानना है कि मुकेश कुमार ने विराट कोहली को ट्रिब्यूट देने के लिए जर्सी नंबर 18 पहनी है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 और महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 को सभी फॉर्मेट में रिटायर किया है। लेकिन, रोहित और विराट अभी भी वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं, इसलिए फिलहाल उनकी जर्सी रिटायर करना मुश्किल है।
विराट कोहली का जर्सी नंबर 18 से गहरा रिश्ता है। यह नंबर उनके लिए सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि उनके जीवन के अहम हिस्सा है। कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 18 अगस्त को की थी और उनके पिता का निधन भी 18 दिसंबर 2006 को हुआ था। इस वजह से यह नंबर उनके लिए काफी भावनात्मक तौर पर खास है।
Mukesh kumar jersey 18 virat kohli india a england lions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस
Jul 15, 2026 | 05:03 PMPune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
Jul 15, 2026 | 05:00 PMमाता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PMओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
Jul 15, 2026 | 04:55 PM‘बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं’, शहनाज गिल का छलका दर्द, इंडस्ट्री को लेकर कही दिल की बात
Jul 15, 2026 | 04:52 PMटीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
Jul 15, 2026 | 04:49 PMमंडला: कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














