विराट कोहली ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

Virat Kohli: विराट कोहली ने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनान वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
Virat Kohli Surpasses Kumar Sangakkara in International Cricket
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virat Kohli Surpasses Kumar Sangakkara: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि अपने नाम किया।

विराट कोहली ने 42 रन बनाते ही कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। कुमार संगकारा ने श्रीलंका के लिए 594 मैचों की 666 पारी में कुल 28,016 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 557 मैचों की 624 पारियों में ही 28,017 रन बनाकर संगकारा से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली सबसे तेज 28 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर रिकॉर्ड

फॉर्मेट मैच पारियां रन शतक/अर्धशतक
टेस्ट 123 210 9,230 30 / 31
वनडे 309* 297* 14,599* 53 / 76
टी20आई 125 117 4,188 1 / 38
कुल 557* 624* 28,017* 84 / 145
विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9,230 रन, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में 125 मैचों में 4,188 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने अब तक 309 मैचों में 14,599* रन अपने नाम किए हैं। अब देखना होगा कि क्या वो सचिन तेंदुलकर से आगे निकल पाते हैं या नहीं। सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।

कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब कोहली से आगे सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने 1989 से 2013 तक भारत के लिए कुल 664 मैच खेले और 34,357 रन बनाए। उन्होंने 200 टेस्ट खेले और 15,921 रन बनाए। 463 वनडे में तेंदुलकर ने 18,426 रन बनाए और 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने एकमात्र T20I मैच में वह 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com