-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravindra Jadeja Can Retire From Test After Ind Vs Eng Test Series
रोहित-कोहली के बाद टीम इंडिया से होगी एक और सीनियर की विदाई, इंग्लैंड में खेलेगा करियर का आखिरी टेस्ट!
- Written By: मृणाल पाठक
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब रवींद्र जडेजा भी टेस्ट सीरीज से संन्यास ले सकते हैं। इस खबर ने फैंस को निराश कर दिया है।

जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम दौर में है। इस लीग के केवल अब दो मैच बचे हैं। हालांकि, टेंशन की कोई बात नहीं है, क्योंकि भारतीय फैंस का रोमांट यहीं खत्म नहीं होना वाला है। आईपीएल के समापन के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। लेकिन, वहां से फैंस को एक बुरी खबर मिल सकती है।
दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले संन्यास का ऐलान करके फैंस को काफी निराश किया है। लेकिन, अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज रवींद्र जडेजा की आखिरी सीरीज हो सकती है।
युवा खिलाड़ियों को मौका देना गंभीर को पसंद!
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। इस सीरीज में जड्डू के प्रदर्शन पर सभी की नजर होगी। क्योंकि हेड कोच गौतम गंभीर ने ये पहले ही साफ कर दिया है कि टीम में उसी खिलाड़ी को जगह मिलेगी जो अच्छा प्रदर्शन करेगा। क्योंकि, वह युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
जडेजा की जगह सुंदर होंगे प्लेइंग-11 में शामिल!
कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि गंभीर जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में जगह दे सकते हैं, क्योंकि वह उनकी पहली पसंद है। लेकिन, अगर जड्डू को टीम में जगह मिलती है तो उन्हें हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना उनकी जगह जा भी सकती है।
अश्विन के साथ भी हो चुका है खेला!
ऐसा पहली बार नहीं होगा जब किसी सीनियर खिलाड़ी के ऊपर गंभीर किसी युवा खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल करेंगे। इससे पहले आर अश्विन के साथ भी कुछ ऐसा हो चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि अश्विन को बता दिया गया था कि उन्हें आगे अब टीम में मौका नहीं मिलेगा, इसलिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर दिया था।
जडेजा के सिलेक्शन पर उठे थे सवाल
वहीं, बीसीसीआई ने जब इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया और उसमें रविन्द्र जड़ेजा को शामिल किया तो क्रिकेट फैंस ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। कई ने तो यह भी कहा कि रवींद्र जडेजा ने आखिरी बार कब 50 रन बनाए थे या गेंद से मैच जिताऊ प्रदर्शन किया था उन्हें यह भी याद नहीं है। ऐसे में अगर इंग्लैंड में भी जडेजा फ्लॉप रहे तो वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
इंग्लैंड सीरीज के बाद रवींद्र जडेजा लेंगे संन्यास!
ऐसे में अब ये कहना गलत तो बिलकुल नहीं होगा कि रवींद्र जडेजा के टेस्ट करियर की किस्मत अब उनके हाथ में ही है। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें आगे टीम में मौका मिलना काफी मुश्लिल है, जिसकी वजह से उन्हें फिर संन्यास का ऐलान ही करना पडे़गा।
Ravindra jadeja can retire from test after ind vs eng test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में AAIB ने किया विरोध
Jul 15, 2026 | 06:03 PMअंतरात्मा के साथ धोखा… कांग्रेस की सुप्रिया सुले और स्टालिन से बड़ी अपील, बोली- BJP के निशाने पर NCP-DMK
Jul 15, 2026 | 06:02 PMमोशी कचरा डिपो हादसा: PCMC कमिश्नर का बड़ा एक्शन, मुख्य अभियंता समेत 2 बड़े अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
Jul 15, 2026 | 05:58 PMJennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी की चर्चा तेज, दूल्हे को लेकर सामने आई नई जानकारी
Jul 15, 2026 | 05:56 PMशराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 05:51 PMसाइबर अपराधी पुलिस से ज्यादा तेज! MP हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के DGP को किया तलब
Jul 15, 2026 | 05:47 PMदेवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
Jul 15, 2026 | 05:47 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














