एमएस धोनी (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: 22 मार्च से आईपीएल 2025 शुरू होने वाला है। जहां हाईवोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। ऐसे में अब बहुत से फैंस का सवाल है कि क्या एमएस धानी का ये सीजन आखिरी होने वाला है। जिसके लेकर अब थाला ने खुद जवाब दे दिया है, जो फैंस का दिल तोड़ सकता है।
लीग के नए सीजन से पहले 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स हर साल की तरह कुछ दिन पहले ही अपना प्रैक्टिस कैंप लगा रही है। CSK के खिलाड़ी चेन्नई पहुंचने लगे हैं, जहां धोनी भी पहुंच चुके हैं। यहां टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने मेंटर को गले लगाकर उनका स्वागत किया। धोनी को देखकर सुपर किंग्स के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन उन्होंने चेन्नई में जो काली टी-शर्ट पहनी थी, उसने ज्यादा ध्यान खींचा है।
MS DHONI HAS ARRIVED IN CHENNAI. 🦁 pic.twitter.com/uq7UjxoD9a
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 26, 2025
बात यह है कि धोनी की टी-शर्ट पर डॉट्स और डैश से बना कुछ डिजाइन था। कुछ यूजर्स ने इसे समझ लिया और बताया कि यह दरअसल ‘मोर्स कोड’ में कुछ संदेश लिखा है। 19वीं और 20वीं सदी में गुप्त संदेश भेजने के लिए मोर्स कोड का इस्तेमाल किया जाता था, जिसका इस्तेमाल सेना में भी खूब होता था। अब धोनी सेना को लेकर कितने भावुक हैं, यह किसी से छिपा नहीं है और यही वजह है कि कुछ यूजर्स ने उनकी टी-शर्ट पर लिखे इस कोड को डिकोड किया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दरअसल, अंग्रेजी में मोर्स कोड में लिखे इस संदेश का मतलब है- ‘एक आखिरी बार’। इससे धोनी के फैंस निराश हो गए हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी ने ऐलान कर दिया है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। अब यह डर सच साबित होगा या नहीं, यह तो सीजन खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। जब खुद धोनी इसका ऐलान करेंगे।