‘मैं वापस नहीं…’, MS धोनी का आईपीएल से रिटायरमेंट? सीएसके की जीत के बाद दिया बयान
गुजरात टाइटंस को शिकस्त देने के बाद धोनी प्रजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचे। इस दौरान हर्षा भोगले ने उनसे रिटारमेंट पर सवाल पूछा। धोनी ने इस सवाल का जवाब अपने ही अंदाज में दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ अपने सफर का अंत किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कनरे का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने गुजरात के सामने 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सीएसके के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस महज 147 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद सीजन के अपने अंतिम मुकाबले को चेन्नई ने 83 रन से अपने नाम कर लिया। फैंस को धोनी का ये आईपीएल इतिहास में आखिरी मुकाबला लग रहा था। जीटी को पटकनी देने के बाद धोनी ने इस बारे में बात की।
मैच खत्म होने के बाद फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार धोनी का था। वो धोनी के सुनने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। मैच जीतने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में हर्षा भोगले ने धोनी से उनके अगले सीजन के बारे में पूछा। धोनी ने इस सवाल का जवाब अपने ही अंदाज में दिया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
धोनी ने आईपीएल रिटायरमेंट पर दिया गोलमोल जवाब
हर्षा भोगले के अगले सीजन वाले सवाल का जबाव देते हुए धोनी ने कहा कि “मेरे पास फैसला लेने के लिए काफी वक्त है। मैं अपने घर रांची जाउंगा। काफी वक्त से घर नहीं गया हूं। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैं लोटूंगा, मैं ये भी नहीं कह रहा हूं कि वापस नहीं आउंगा। फैसला लेने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी की जरूरत नहीं है।”
जीत में युवा बल्लेबाजों ने निभाई अहम भूमिका
17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी आयुष ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इस मैच में आयुष ने 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 34 रन बनाए। इसके बाद उर्विल पटेल ने भी टीम की रन गति को कम नहीं होने दिया। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत टीम अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ी।
GT की हार बाद रोचक हुआ टॉप-2 का खेला, इस मुकाबले से साफ होगी तस्वीर, जानिए क्या है समीकरण?
आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी अंदाज में फिफ्टी लगाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 19 ओवर के बाद 221 रन बनाए। इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने भी शुरुआत में शानदार पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए।
