MS Dhoni Viral VIDEO: आईपीएल 2026 की तैयारी और माही का मजाक, नेट्स में धोनी का फनी अंदाज देख फैंस हुए लोटपोट
MS Dhoni: 44 साल के एमएस धोनी IPL 2026 की तैयारी में नेट्स पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी प्रैक्टिस का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
MS Dhoni Funny Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज मार्च के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है। हालांकि टूर्नामेंट की आधिकारिक तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है। आगामी सीजन को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी नए सीजन के लिए पूरी तरह तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी का एक प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CSK ने शेयर किया एमएस धोनी का फनी वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर धोनी के प्रैक्टिस सेशन का एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। करीब 7 सेकेंड के इस वीडियो में नेट्स पर एक बाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज ऑफ साइड की ओर काफी वाइड गेंद फेंकता नजर आता है। धोनी पहले शॉट खेलने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन गेंद की लाइन देखकर उसे छोड़ देते हैं। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में उछलते हुए हाथ फैलाकर वाइड बॉल का इशारा करते हैं। उनका यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
Yes, Thala! That’s a wide! 🥰
Cuteness overloaded! 💛#WhistlePodu pic.twitter.com/liUhdOsyiy — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे धोनी
भारत के लिए लंबे समय तक खेल चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट मैच खेले हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आईसीसी खिताब जीते थे। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल नियमों के अनुसार पांच साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी को अनकैप्ड माना जाता है। इसी नियम के तहत चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
ये भी पढ़ें: इधर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, उधर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, लाइव शो में एंकर ने तोड़ा TV, देखें वीडियो
आईपीएल में अब तक कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन?
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। 44 वर्षीय धोनी ने लीग के पहले सीजन से अब तक कुल 278 मुकाबले खेले हैं और 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। आगामी सीजन में भी फैंस को उनसे शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद रहेगी।
