-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- More Money Is Given In Psl Than In Ipl
पाकिस्तान सुपर लीग में मिलने लगा IPL से ज्यादा पैसा, पीसीबी से गरीब हो गया बीसीसीआई!
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इस वक्त सोशल मीडिया में पाकिस्तानी फैंस PSL की तुलना IPL से कर रहे हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान सुपर लीग में आईपीएल की तुलना में ज्यादा ईनाम राशी दी जाती है।

आईपीएल बनाम पीएसएल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में उसकी क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। एक तरफ भारत में IPL तो पाकिस्तान में PSL चल रही है। इस वक्त पाकिस्तान में लोग पीएसएल की तुलना दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल से कर रहे हैं। एक तरफ जहां आईपीएल में दुनिया के टॉप क्रिकेटर खेलते हैं तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में IPL से अनसोल्ड रहे खिलाड़ी खेलते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण डेविड वार्नर है। आईपीएल 2025 में जहां वार्नर को किसी टीम ने नहीं खरीद वहीं, पीएसएल 2025 में वो कराची किंग्स के कप्तान बनें बैठे हैं।
इसके अलावा आईपीएल में जहां खिलाड़ियों पर टीम जमकर पैसा खर्च करती है तो वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग में इसका 10 प्रतिशत भी खिलाड़ियों के उपर खर्च नहीं किया जाता है। बावजूद इसके अब कुछ पाकिस्तानी फैंस ये कह रहे हैं कि वहां ज्यादा रकम का ईनाम दिया जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया के उपर पाकिस्तानी फैंस भारतीय फैंस को चिढ़ा रहे हैं। जानिए क्या है सच्चाई।
IPL से PSL में बड़ा ईनाम
पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया में ये दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान में प्लेयर ऑफ द मैच में ईनाम राशी भारत से ज्यादा है। अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तानी फैंस की ये बात सच है। दरअसल, पाकिस्तान में प्लेयर ऑफ द मैच की राशी डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं, आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच की राशी एक लाख रुपये है। ये ही कारण है कि पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया में भारत को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन मासूम पाकिस्तानी फैंस को भारत और पाकिस्तान के भारतीय रुपये और पाकिस्तानी रुपये में अंतर नहीं पता है।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
PSL best league in the world 💪#HBLPSLX #PSLX #TATAIPL2025 pic.twitter.com/an3ey02xVT — Urooj Jawed🇵🇰 (@uroojjawed12) April 16, 2025
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस वक्त पाकिस्तान और भारत के रुपये में बहुत बड़ा अंतर है। 17 मार्च 2025 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत का एक रुपया पाकिस्तान के 3.21 रुपये के बराबर है। अब ऐसे में पाकिस्तानी फैंस के दावें कितने भी बड़े हो उनकी लीग आईपीएल के सामने कहीं नहीं टिकती है। अगर प्राइज मनी की बात करें तो यहां पर भी बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलता है। आईपीएल की प्राइज मनी 20 करोड़ रुपये है तो वहीं, पीएसएल की 13 करोड़। इसके अलावा भी आईपीएल और पीएसएल में बहुत अंतर देखने को मिलते हैं।
More money is given in psl than in ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Jul 09, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर की बदल जाएगी सूरत! सड़कों के चौड़ीकरण के लिए CM फडणवीस से 1510 करोड़ रुपए की भारी-भरकम मांग
Jul 09, 2026 | 03:51 PMEXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात
Jul 09, 2026 | 03:46 PMमंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMक्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
Jul 09, 2026 | 03:35 PMDecluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Jul 09, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














