Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड

Mohsin Khan: केकेआर के खिलाफ मोहिसन खान ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में बेस्ट स्पेल डालने वाले भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Apr 26, 2026 | 10:41 PM

केकेआर के खिलाफ विकेट लेने के बाद मोहसिन खान (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mohsin Khan 5 Wickets Haul: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहिसन खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 5 विकेट झटककर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसी के साथ वह इस सीजन में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए।

मोहिसन ने अपने पहले ही ओवर में टिम सिफर्ट को पवेलियन भेजकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और रोवमैन पॉवेल को भी आउट किया। अपने स्पेल की आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय के विकेट लेकर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया।

बाएं हाथ के पेसर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मोहिसन खान ने अपने चार ओवर में सिर्फ 23 रन दिए और एक मेडन ओवर भी डाला। यह प्रदर्शन आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ स्पेल बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जयदेव उनादकट के नाम था, जिन्होंने 2013 में 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे। करीब 13 साल बाद मोहिसन ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया।

सम्बंधित ख़बरें

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

अनकैप्ड गेंदबाजों की खास सूची में शामिल

इस शानदार प्रदर्शन के साथ मोहिसन खान आईपीएल के अनकैप्ड गेंदबाजों की बेहतरीन सूची में भी शामिल हो गए हैं। उनका यह स्पेल इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

आईपीएल में अनकैप्ड गेंदबाजों का बेस्ट प्रदर्शन

  • 5/5 – आकाश मधवाल, मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स (2023)
  • 5/14 – अंकित राजपूत, पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (2018)
  • 5/20 – वरुण चक्रवर्ती, केकेआर vs दिल्ली कैपिटल्स (2020)
  • 5/23 – मोहिसन खान, लखनऊ सुपर जायंट्स vs केकेआर (2026)
  • 5/25 – उमरान मलिक, सनराइजर्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटंस (2022)
  • 5/27 – हर्षल पटेल, आरसीबी vs मुंबई इंडियंस (2021)

आईपीएल करियर में उतार-चढ़ाव

मोहिसन खान ने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और पहले ही सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 14 विकेट झटके थे। इसके बाद चोटों ने उनके करियर की रफ्तार को थोड़ी धीमी कर दिया। 2023 में वह सिर्फ 5 मैच खेल सके, जबकि 2024 में 10 मुकाबलों में नजर आए। 2025 सीजन में चोट के कारण वह खेल नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: राशिद खान ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1

आईपीएल 2026 में मोहिसन खान ने दमदार वापसी की है। अब तक खेले गए 4 मैचों में वह 9 विकेट हासिल कर चुके हैं और अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। केकेआर के खिलाफ उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ यादगार रहेगा, बल्कि आने वाले मैचों के लिए भी उनका आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।

Mohsin khan 5 wickets record best left arm indian bowler ipl 2026 lsg vs kkr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 10:30 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Record
  • IPL 2027
  • Lucknow Super Giants

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.