इंग्लैंड दौरे पर चला मियां का जादू, IND vs ENG टेस्ट सीरीज में ऐसा करने वाले भारत के…
Mohammed Siraj Creates History: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर इतिहास रच दिया। वो इस दौरे पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। वहीं उसके साथ ही सिराज ने बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Mohammed Siraj dismiss more than 20 batters in England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान मोहम्मद सिराज ने कुल 23 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
भारत-इंग्लैंड सीरीज के 2021-22 संस्करण के दौरान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 23 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं सिराज ने भारत-इंग्लैंड सीरीज के 2025 संस्करण में पांच टेस्ट मैच में 23 विकेट चटकाए। वह बुमराह के बाद इंग्लैंड में खेली गई एक टेस्ट सीरीज़ में 20 से ज़्यादा बल्लेबाजों को आउट करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड में खेली गई किसी टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फ्रेड ट्रूमैन (Fred Trueman) के नाम है। ट्रूमैन ने 1952 में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेले थे और 29 बल्लेबाजों को आउट किया था।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट
| गेंदबाज़ का नाम | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| जसप्रीत बुमराह | 5 | 23 | 5/64 | 2021-22 |
| मोहम्मद सिराज | 5 | 23 | 6/70 | 2025 |
| भुवनेश्वर कुमार | 5 | 19 | 6/82 | 2014 |
| ज़हीर ख़ान | 3 | 18 | 5/75 | 2007 |
| इशांत शर्मा | 5 | 18 | 5/51 | 2018 |
| मोहम्मद सिराज | 5 | 18 | 4/32 | 2021-22 |
| सुभाष गुप्ते | 5 | 17 | 4/76 | 1959 |
| चेतन शर्मा | 2 | 16 | 6/58 | 1986 |
| सुरेंद्र नाथ | 5 | 16 | 5/75 | 1959 |
| भागवत चंद्रशेखर | 3 | 16 | 5/127 | 1967 |
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भगवत चंद्रशेखर के नाम है। चंद्रशेखर ने 1972-73 की घरेलू सीरीज में इंग्लिश टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेले थे और 35 विकेट लिए थे। उनके बाद वीनू मांकड़ का नाम है, जिन्होंने 1951-52 की घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के 34 बल्लेबाज़ों को आउट किया था। 2021 की भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के चार मैचों में रविचंद्रन अश्विन ने 32 बल्लेबाजों को आउट किया।
यह भी पढ़ें: ओवल में भारत ने दर्ज की सबसे छोटी जीत, रनों के लिहाज से पहली बार हुआ ऐसा
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सिराज का प्रदर्शन
सिराज ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में दो विकेट लिए और 2 से 6 जुलाई तक एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने सात विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 70 रन देकर 6 विकेट शामिल हैं। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सिराज ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में दो विकेट लिए। चौथे टेस्ट में वह पहली पारी में 140 रन देकर केवल एक विकेट ही ले पाए।
पांचवें टेस्ट में सिराज ने पहली पारी में 86 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 104 रन देकर 5 विकेट लिए। 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में वो 7 बार 4 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।
