मोहम्मद शमी की आग उगलती गेंद और KL Rahul ढेर, गोल्डन डक पर शिकार बनाने के बाद मैदान पर दिखा जबरदस्त गुस्सा
DC vs LSG: दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दे दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammed Shami IPL 2026: आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का सामना कर रही है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की पूरी टीम मिलकर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। दिल्ली के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह लक्ष्य काफी छोटा माना जा रहा था, लेकिन मैच की शुरुआत में ही मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया।
पहली ही गेंद पर राहुल आउट
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। अनुभवी तेज गेंदबाज Mohammed Shami ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिया। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही।
शानदार गेंद पर फंसे राहुल
यह विकेट काफी नाटकीय अंदाज में गिरा। मोहम्मद शमी ने शानदार आउटस्विंग गेंद फेंकी, जो थोड़ी धीमी थी और बाहर की ओर जा रही थी। राहुल इस गेंद पर शॉट खेलने के लालच में आ गए और जोरदार प्रहार करने की कोशिश की। हालांकि गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और थर्ड मैन पर खड़े मोहसिन खान के हाथों में चली गई। इस तरह शमी ने पहली ही गेंद पर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
IPL 2026 के बीच RCB को लगा बड़ा झटका, आखिर क्यों पंजाब किंग्स के खिलाफ बाहर हुए कप्तान रजत पाटीदार?
WOW! Lucknow Super Giants grab a wicket with their first ball 😮 pic.twitter.com/QzSd7Ydxsk — Sky Sports Cricket (@SkyCricket) April 1, 2026
शुरुआत में ही दबाव में आई दिल्ली
राहुल के जल्दी आउट होने के बाद दिल्ली की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। पहले ही ओवर में बड़ा विकेट गिरने से टीम बैकफुट पर पहुंच गई और लखनऊ को मुकाबले में वापसी का मौका मिल गया। छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए लखनऊ के लिए यह विकेट बेहद अहम साबित हुआ।
लखनऊ की पारी का हाल
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 36 रन अब्दुल समद ने बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 35 रन की अहम पारी खेली। हालांकि बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके, जिसके चलते टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।
ये भी पढ़ें: पहली जीत की तलाश में भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद, जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़ें
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टी नटराजन और लुंगी एंगिडी ने 3-3 विकेट लेकर लखनऊ की पारी को सीमित रखने में अहम भूमिका निभाई। दोनों गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर लखनऊ के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस तरह मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।
