-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Shami Named In Bengal Team Squad For Vijay Hazare Trophy He Will Not Fly To Australia
हो गया कन्फर्म मोहम्मद शमी नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया! BCCI के इस घरेलू टूर्नामेंट में अब दिखेंगे खेलते
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद शमी को बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। विजय हजारे ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है। इसके अलावा बंगाल की टीम में मुकेश कुमार को भी जगह मिली है।

मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अब ऑस्ट्रेलिया जाने से पत्ता कट चुका है। हालांकि दूसरे टेस्ट में हार के बाद शमी की वापसी को लेकर हलचल देखने को मिली थी लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है। अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम को शमी की जरूरत पड़ती है या नहीं।
अब भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज को बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। विजय हजारे ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है। इसके अलावा बंगाल की टीम में मुकेश कुमार को भी शामिल किया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, “भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार बंगाल की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे, जबकि युवा सुदीप कुमार घरामी आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में टीम की अगुआई करेंगे।”
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से है टीम से बाहर
मोहम्मद शमी को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल घुटने के साथ गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई। कई बार फिट होने के कगार पर पहुंचे लेकिन घुटने में फिर से सूजन आ गई है। भारतीय मैनेजमेंट शमी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। शमी इन दिनों लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलकर अपनी लय प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोहम्मद शमी की आग उगलती गेंद और KL Rahul ढेर, गोल्डन डक पर शिकार बनाने के बाद मैदान पर दिखा जबरदस्त गुस्सा
Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
मोहम्मद शमी का बड़ा खुलासा, आखिर कब थमेंगे रफ़्तार के कदम? संन्यास की खबरों पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
IND vs AUS ODI: कपिल देव और मोहम्मद शमी के नाम का खौफ, डरते थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
चोट के कारण एक साल तक बाहर रहने के बाद शमी ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने से पहले रणजी ट्रॉफी मैच खेला। शमी ने लगातार 9 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्हें चोट की खबर नहीं आई। इस दौरान उन्होंने 11 विकेट चटकाए। इसके बाद अब शमी को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए शामिल किया गया है। बंगाल की टीम 21 दिसंबर को हैदराबाद में दिल्ली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम
सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), मोहम्मद शमी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), सुदीप चटर्जी, करण लाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेट कीपर), सुमंत गुप्ता, शुभम चटर्जी, रंजोत सिंह खैरा, प्रदीप प्रमाणिक, कौशिक मैती, विकास सिंह (सीनियर), मुकेश कुमार, सक्षम चौधरी, रोहित कुमार, एमडी कैफ, सूरज सिंधु जायसवाल, सायन घोष और कनिष्क सेठ
Mohammad shami named in bengal team squad for vijay hazare trophy he will not fly to australia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














