-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Shami Economical Bowling In Syed Mushtaq Ali Trophy Bengal Won By 6 Wickets
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मोहम्मद शमी का जलवा कायम, जल्द हो सकती टीम इंडिया में वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की किफायती गेंदबाजी से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां मेघालय के खिलाफ छह विकेट की आसान जीत दर्ज की।

मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों चोट से वापसी करते हुए घरेलू क्रिकेट खेलने में व्यस्त है। वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने के बाद शमी पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर थे। हालांकि इसी महीने उन्होंने फिर से मैदान पर वापसी कर ली है। पहले रणजी ट्रॉफी और अब सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में वो बंगाल के लिए खेल रहे है और मुकाबले को जीत दिलाने में अहम योगदान दे रहे हैं।
बंगाल और मेघालय के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में बंगाल ने आसान जीत हासिल की। मेघालय के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की। शमी ने भारतीय टीम में वापसी का अपना दावा और मजबूत करते हुए चार ओवर में सिर्फ 16 रन दिए जिससे मेघालय की टीम छह विकेट पर 127 रन ही बना सकी।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
मोहम्मद शमी की आग उगलती गेंद और KL Rahul ढेर, गोल्डन डक पर शिकार बनाने के बाद मैदान पर दिखा जबरदस्त गुस्सा
Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
मोहम्मद शमी का बड़ा खुलासा, आखिर कब थमेंगे रफ़्तार के कदम? संन्यास की खबरों पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
IND vs AUS ODI: कपिल देव और मोहम्मद शमी के नाम का खौफ, डरते थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
बंगाल ने इसके जवाब में सलामी बल्लेबाजों अभिषेक पोरेल (61) और करण लाल (42) के बीच पहले विकेट की 80 रन की साझेदारी से 49 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 128 रन बनाकर जीत दर्ज की। मेघालय की ओर से एरियन संगमा (37) और लैरी संगमा (38) ने उपयोगी पारियां खेली।
शमी की इंजर्ड होने की खबर केवल अफवाह
मोहम्मद शमी आज के मैच में पूरी तरह से फिट नजर आएं। शमी ने मेघालय के खिलाफ अपने कोटे के पूरे चार ओवर फेंके। दो दिनों से चल रही इंजर्ड की खबरों पर अब विराम लग गया है। शमी मैच खेलने के बाद भी पूरी तरह से फिट है।
गुजरात ने सिक्किम को हराया
इंदौर में ग्रुप बी मैच में गुजरात ने अक्षर पटेल (19 रन पर दो विकेट) और रवि बिश्नोई (16 रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी से सिक्किम को तीन ओवर शेष रहते छह विकेट से हराया। सिक्किम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 101 रन ही बना सकी।
इसके जवाब में गुजरात ने भी जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए लेकिन सलामी बल्लेबाज आर्य देसाई के नाबाद 47 रन की बदौलत टीम 17 ओवर में चार विकेट पर 102 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। देसाई ने अपनी पारी में 48 गेंद का सामना करते हुए छह चौके मारे। सिक्किम की ओर से ली योंग लेपचा (18 रन पर दो विकेट) और पार्थ पलावत (10 रन पर दो विकेट) ने उम्दा गेंदबाजी की।
Mohammad shami economical bowling in syed mushtaq ali trophy bengal won by 6 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














