- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Shami Added To Bengal Team In Syed Mushtaq Ali Trophy T20 Tournament
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम का ऐलान, शमी की हुई वापसी, नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
रणजी ट्रॉफी के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शनिवार से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सोमवार को बंगाल की टीम में शामिल किया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मोहम्मद शमी बंगाल टीम के खिलाड़ियों के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर ली है। रणजी ट्रॉफी के बाद अब सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में उनकी वापसी हुई है। बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए बंगाल की टीम ने मोहम्मद शमी को भी शामिल किया है।
मोहम्मद शमी के फिटनेस को पूरी तरह से जांचने के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। मीडिया एजेंसी के मुताबिक, उन्हें इसलिए भी शामिल किया गया है कि पर्थ के बाद होने वाले मुकाबले में वो भारतीय टीम में वापसी कर सकें। राष्ट्रीय चयन समिति मोहम्मद शमी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है। चयनकर्ता उनको लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AUS ODI: कपिल देव और मोहम्मद शमी के नाम का खौफ, डरते थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
‘…मेरा नजरिया बदल गया’, सनराइजर्स हैदराबाद के आलोचकों को मोहम्मद शमी ने कुछ इस तरह दिया जवाब
ये तीन खिलाड़ी जिताएंगे भारत को इंग्लैंड सीरीज, रवि शास्त्री ने बताया मास्टर प्लान
शमी बने हार्दिक पांड्या के दीवाने…चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी पर लिया Autograph, देखें वीडियो
टखने की चोट से उबरने के बाद शमी ने एक साल के अंतराल पर प्रतिस्पर्धी मैच में वापसी करते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में बंगाल की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सात विकेट चटकाकर अपनी टीम को सत्र की पहली जीत दिलाई। बीसीसीआई की टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली का कुछ मैच खेले ताकि उनकी फिटनेस का आंकलन किया जा सके। इस दौरान उन्हें कुछ मैच और खेलने होंगे, जिससे यह देखा जा सकेगा कि उनका शरीर ठीक है या नहीं।
प्रतिभाशाली बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी को बंगाल का कप्तान बनाया गया। बंगाल अपने अभियान की शुरुआत राजकोट में ग्रुप ए मैच में पंजाब के खिलाफ करेगा। ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा हैदराबाद, मेघालय, मध्य प्रदेश, मिजोरम, बिहार और राजस्थान की टीमें हैं। इसका फाइनल 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा।
बंगाल की टीम
सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, शाहबाज अहमद, प्रयास रे बर्मन, अग्निव पान (विकेटकीपर), करण लाल, रितिक चटर्जी, रित्विक रॉय चौधरी, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), रणजोत सिंह खैरा, प्रदीप्ता प्रमाणिक, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, ईशान पोरेल, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल, सायन घोष, कनिष्क सेठ और सौम्यदीप मंडल।
Mohammad shami added to bengal team in syed mushtaq ali trophy t20 tournament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धमाकों से दहला नॉर्वे, राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार ब्लास्ट, जांच में जुटी पुलिस
Mar 08, 2026 | 07:08 AMमहंगाई का महा-झटका! घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 महंगा; अब ₹900 के पार हुई रसोई की आग, देखें नई रेट लिस्ट
Mar 08, 2026 | 07:06 AMआज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद
Mar 08, 2026 | 07:04 AMWomen’s Day 2026: इन 5 तरीकों को से अपने लाइफ की महिलाओं को सम्मान, यादगार बन जाएगा दिन
Mar 08, 2026 | 06:57 AMIran Surrender: राष्ट्रपति पेजेशकियान की पड़ोसी दशों से माफी पर डोनाल्ड ट्रंप का तीखा तंज
Mar 08, 2026 | 06:56 AMफिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत की विदेश नीति की सराहना, UNSC स्थायी सदस्यता का समर्थन
Mar 08, 2026 | 06:53 AMIND vs NZ Final Weather Report: अहमदाबाद में रविवार को कैसा रहेगा मौसम, बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच?
Mar 08, 2026 | 06:50 AMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM














