IPL 2026 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, पूर्व कप्तान अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
Mohammad Azharuddin: करीब 15 साल तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन को आईपीएल 2026 के बीच बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिससे उनका कद और बढ़ गया है।
- Written By: संजय बिष्ट
मोहम्मद अजहरुद्दीन (फोटो-सोशल मीडिया)
Mohammad Azharuddin MLC oath Telangana: आईपीएल 2026 भारत में पूरे जोर-शोर से खेला जा रहा है, इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि राजनीति है, जहां उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य बने अजहरुद्दीन
सोमवार, 27 अप्रैल को मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) के रूप में शपथ ली। इससे पहले भी उन्हें तेलंगाना सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। क्रिकेट से संन्यास के बाद अजहरुद्दीन पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं और लगातार अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
शपथ के बाद जताया आभार
शपथ लेने के बाद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना सरकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे एमएलसी बनने का अवसर देने के लिए मैं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का भी धन्यवाद देता हूं। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। मैंने पार्टी के लिए मेहनत की है और उसका फल मिला है। मैं चाहता हूं कि अल्पसंख्यकों के साथ-साथ पूरे तेलंगाना का विकास हो।”
सम्बंधित ख़बरें
गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
महिला आरक्षण पर आर-पार: विधानसभा सत्र से पहले MP कांग्रेस का बड़ा दांव, जीतू पटवारी ने कही यह बड़ी बात
‘BJP को रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन..’, TMC नेता ने राहुल को याद दिलाई भूमिका; कहा राहुल दे रहें धोखा
लोकतंत्र नहीं, आतंक राज! राहुल ने ममता को घेरा, TMC पर लगाया कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप, बढ़ा सियासी पारा
पहले भी संभाल चुके हैं मंत्री पद
गौरतलब है कि अजहरुद्दीन ने पिछले साल अक्टूबर में मंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें 30 अप्रैल तक विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी था, इसलिए उन्होंने 27 अप्रैल को ही एमएलसी पद की शपथ ले ली। इस अवसर पर उनके साथ कोडंडा रामा रेड्डी ने भी शपथ ग्रहण की।
क्रिकेट से राजनीति तक का सफर
अजहरुद्दीन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 में कांग्रेस पार्टी से की थी, जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से लोकसभा चुनाव जीता था। हालांकि 2014 में राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: टी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?
शानदार क्रिकेट करियर की विरासत
क्रिकेट करियर की बात करें तो अजहरुद्दीन ने 1985 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। लगभग 15 सालों तक उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और लंबे समय तक कप्तान भी रहे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 99 मैचों में 6215 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 334 मैचों में 9378 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 58 अर्धशतक शामिल रहे।
