Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा

Nana Patole Milk Video Row: दूध से पैर धुलवाने का वीडियो वायरल होने पर नाना पटोले ने दी सफाई; बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने 'कांग्रेस कल्चर' बता साधा निशाना।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 03, 2026 | 03:13 PM

नाना पटोले (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BJP on Nana Patole Milk Video: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सूबे की राजनीति में नया उबाल आ गया है। वायरल क्लिप में दो कार्यकर्ता गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नाना पटोले के पैर दूध से धोते, उन पर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाते और फल चढ़ाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आते ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे “सामंती मानसिकता” और “कांग्रेस की विचारधारा” करार देते हुए तीखा हमला बोला है। विवाद बढ़ने के बाद नाना पटोले ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई पेश की है।

यह कांग्रेस की सामंती मानसिकता दर्शाती है

वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बावनकुले ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं से पैर धुलवाना और उनका इस्तेमाल करना कांग्रेस पार्टी के कल्चर को साफ तौर पर दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू

Uttan Virar Sea Link को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मंजूरी, MMRDA की योजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

BJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?

दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को अपने पैरों के पास बिठाकर ऐसे कृत्य करवाते हैं, जिससे जनता के बीच केवल आलोचना और बदनामी ही हासिल होती है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि एक तरफ जहाँ पटोले फोन में व्यस्त हैं, वहीं कार्यकर्ता उनके पैर धो रहे हैं।

Mumbai, Maharashtra: On his viral video, Congress leader Nana Patole says, “I do not think there should be any question raised about this matter. That day was Guru Puja, and there were two younger members of my family present. They insisted that they consider me their Guru and… pic.twitter.com/95vgk34F5f — IANS (@ians_india) August 2, 2026

ये भी पढ़ें- अभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग

आदर और सम्मान का भाव था, कोई गलत काम नहीं

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए नाना पटोले ने कहा कि इस घटना में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, “वह गुरु पूर्णिमा का अवसर था और वीडियो में दिख रहे दो युवा मेरे परिवार के सदस्यों जैसे हैं। उन्होंने जिद की कि वे मुझे अपना गुरु मानते हैं और सम्मान व्यक्त करने के लिए यह रस्म निभाना चाहते हैं।”

पटोले ने आगे कहा कि वे खुद को कोई संत या आध्यात्मिक गुरु नहीं मानते हैं और वे आमतौर पर किसी को अपने पैर छूने या धुलवाने को बढ़ावा नहीं देते, लेकिन कार्यकर्ताओं के भारी आग्रह पर उन्होंने इसकी इजाजत दे दी थी।

राम मंदिर चंदे पर बीजेपी को घेरा

आलोचना खारिज करते हुए नाना पटोले ने बीजेपी की नसीहतों पर भी पलटवार किया। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के चंदे से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग मंदिर के चंदे का कथित दुरुपयोग करते हैं या ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं, उन्हें दूसरों को धर्म, परंपरा और संस्कृति की शिक्षा देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पटोले ने कहा कि बीजेपी बेवजह एक निजी और श्रद्धा भाव से जुड़ी घटना को राजनीतिक रूप देने की कोशिश कर रही है।

Nana patole feet washing milk video controversy bjp attack guru purnima

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 03:13 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Nana Patole

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.