भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन बने तेलंगाना से MLC, पार्टी हाईकमान का जताया आभार
Mohammad Azharuddin expressed gratitude: राज्यपाल कोटे के तहत नामांकन पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोशल मीडिया के ज़रिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद अजहरुद्दीन (फोटो-सोशल मीडिया)
Mohammad Azharuddin expressed gratitude: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना में राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के लिए नामित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। अजहरुद्दीन के साथ तेलंगाना सरकार ने कोडंडाराम रेड्डी को एमएलसी पद के लिए नामित किया है।
तेलंगाना सरकार के इस फैसले के बाद खेल जगत और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। जिसके बाद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना सरकार के साथ पार्टी हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने क्या प्रतिक्रिया दी?
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि तेलंगाना में राज्यपाल कोटे के अंतर्गत एमएलसी पद के लिए मुझे मनोनीत करने के कैबिनेट के फैसले से मैं बेहद सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल को उनके विश्वास और आशीर्वाद के लिए हार्दिक धन्यवाद।
सम्बंधित ख़बरें
कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
IND Vs AFG: केएल राहुल के बाद कप्तान गिल ने जड़ा शतक, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए
पवन कल्याण ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा! के. कविता के आरोपों से मचा हड़कंप, रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर खरीदी जमीन
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
Deeply honored and humbled by the Cabinet’s decision to nominate me for the MLC post under the Governor’s quota in Telangana. My heartfelt thanks to Congress President Shri @kharge ji, Smt. Sonia Gandhi madam, Shri @RahulGandhi ji, Smt. @priyankagandhi ji, and Shri… — Mohammed Azharuddin (@azharflicks) August 31, 2025
उन्होंने आगे लिखा कि मैं मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू और कैबिनेट, टीपीसीसी अध्यक्ष महेश गौड़ और तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराज के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने राज्य की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
उपचुनाव के लिए नहीं मिला अजहरुद्दीन को टिकट
इससे पहले तेलंगाना के जुबली हिल्स सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी उम्मीदवार के तौर पर अजहरुद्दीन का नाम सामने आया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। हालांकि, राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अब विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है।अजहरुद्दीन 2009 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से लोकसभा सांसद बने थे। 2014 में उन्हें राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट मिला, लेकिन वे हार गए।
यह भी पढ़ें: एशिया कप से पहले इस टूर्नामेंट से हटे तिलक वर्मा, केरल के खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
2018 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था। 2023 में उन्हें जुबली हिल्स से टिकट मिला था, लेकिन वे चुनाव हार गए।बीआरएस नेता मागांती गोपीनाथ ने उन्हें चुनाव में हराया था। बाद में, विधायक मागांती गोपीनाथ के निधन के बाद जुबली हिल्स सीट खाली हो गई है, जिसके बाद उपचुनाव होने थे। अजहरुद्दीन ने इस सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की थी। (आईएएनएस)
