लॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
Kranti Gaur cricket, Lord's Honors Board: ऐतिहासिक लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं क्रांति, भोपाल में भव्य स्वागत
- Written By: सुधीर दंडोतिया
हिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
Kranti Gaur news: मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ का टीटी नगर स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उनसे मुलाकात कर इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।
खेल मंत्री ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि क्रांति गौड़ ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उन्होंने कहा, “क्रांति की यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और उभरते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है।”मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की खेल नीतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि आधुनिक खेल अधोसंरचना और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं के कारण ही आज प्रदेश के ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना लोहा मनवा रही हैं।
क्रांति के लिए लॉर्ड्स का लम्हा अविस्मरणीय
सम्मान ग्रहण करते हुए भावुक क्रांति गौड़ ने कहा कि लॉर्ड्स में भारत की जीत का हिस्सा बनना उनके और उनके परिवार के लिए जीवन का सबसे बड़ा और गौरवशाली पल था। उन्होंने साझा किया कि जैसे ही उन्होंने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम अंकित होते देखा, उन्होंने तुरंत अपने परिवार को वीडियो कॉल कर वह क्षण साझा किया।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस में अनुशासन तार तार। मंच पर आगे आने की होड़ कांग्रेस विधायक आतिफ पर सीनियर नेताओं से बदसलूकी का आरोप
छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का निधन, चलते-चलते गिरे फिर मौत, हार्ट अटैक की आशंका
शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॅार्ड, कार्डिफ में चल रहे वनडे मुकाबले में रच सकते है इतिहास
दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, कहा- ‘अशुतोष तिवारी में क्षमता नहीं, किसी और ने काटा टिकट’, किसकी ओर था इशारा?
क्रांति ने गर्व के साथ कहा
“ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराना हर क्रिकेटर का सपना होता है। पहली भारतीय महिला क्रिकेटर के रूप में अपना नाम वहां देखना मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि मेरे परिवार, कोचों, मध्यप्रदेश और पूरे देश की है।”
यह भी पढ़ें : कांग्रेस में अनुशासन तार तार। मंच पर आगे आने की होड़ कांग्रेस विधायक आतिफ पर सीनियर नेताओं से बदसलूकी का आरोप
युवाओं के लिए प्रेरणा
मंत्री सारंग ने विश्वास जताया कि क्रांति गौड़ की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की हजारों बेटियों को खेलों की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कामना की कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
