मन्हास के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर हरभजन सिंह और सौरव गांगुली ने खुशी व्यक्त की है। दोनों खिलाड़ी बीसीसीआई के एजीएम में मौजूद थे। पंजाब के प्रतिनिधि के रूप में हरभजन सिंह मौजूद थे। वहीं सीएब के अध्यक्ष के तौर पर सौरव गांगुली इस बैठक में शामिल हुए थे। अब मन्हास बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाएंगे।
BCCI के 37वें अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास, जानिए अब तक किन दिग्गजों ने संभाली है बोर्ड की कमान
Mithun Manhas Elected President: मिथुन मन्हास बीसीसीआई के 37वें अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बीसीसीआई के वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Sep 28, 2025 | 06:08 PM
मिथुन मन्हास (फोटो-सोशल मीडिया)
Mithun Manhas Elected President Of BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष मिथुन मन्हास बन गए हैं। मन्हास बीसीसीआई के 37वें अध्यक्ष बने हैं। वह बीसीसीआई का कमान संभालने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी है। इसके साथ ही वो बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले व्यक्ति है।
28 सितंबर को हुए बीसीसीआई के वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मन्हास ने 21 सितंबर को इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए लोढा समिति की सिफारिश के अनुसार हुई है, जिसमें कहा गया है कि बोर्ड का प्रमुख कोई पूर्व खिलाड़ी होना चाहिए।
| अध्यक्ष का नाम | पदभार ग्रहण किया | पद से हटे |
|---|---|---|
| आर. ई. ग्रांट गोवन | 1928 | 1933 |
| सिकंदर हयात खान | 1933 | 1935 |
| नवाब हमीदुल्ला खान | 1935 | 1937 |
| महाराजा के. एस. दिग्विजय सिंह | 1937 | 1938 |
| पी. सुब्बारायण | 1938 | 1946 |
| एंथनी एस. डी’मेलो | 1946 | 1951 |
| जे. सी. मुखर्जी | 1951 | 1954 |
| महाराज कुमार ऑफ विजयनगरम | 1954 | 1956 |
| सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया | 1956 | 1958 |
| आर. के. पटेल | 1958 | 1960 |
| एम. ए. चिदंबरम | 1960 | 1963 |
| महाराजा फतेहसिंह राव गायकवाड़ | 1963 | 1966 |
| जेड. आर. ईरानी | 1966 | 1969 |
| एन. घोष | 1969 | 1972 |
| पी. एम. रुंगटा | 1972 | 1975 |
| रामप्रकाश मेहरा | 1975 | 1977 |
| एम. चिन्नास्वामी | 1977 | 1980 |
| एस. के. वानखेड़े | 1980 | 1982 |
| एन. के. पी. साल्वे | 1982 | 1985 |
| एस. श्रीरामन | 1985 | 1988 |
| बी. एन. दत्त | 1988 | 1990 |
| माधवराव सिंधिया | 1990 | 1993 |
| आई. एस. बिंद्रा | 1993 | 1996 |
| राज सिंह डूंगरपुर | 1996 | 1999 |
| ए. सी. मुथैया | 1999 | 2001 |
| जगमोहन डालमिया | 2001 | 2004 |
| रणबीर सिंह महेन्द्रा | 2004 | 2005 |
| शरद पवार | 2005 | 2008 |
| शशांक मनोहर | 2008 | 2011 |
| एन. श्रीनिवासन | 2011 | 2013 |
| जगमोहन डालमिया | 2013 | 2013 |
| एन. श्रीनिवासन | 2013 | 2014 |
| शिवलाल यादव | 2014 | 2014 |
| सुनील गावस्कर | 2014 | 2014 |
| जगमोहन डालमिया | 2015 | 2015 |
| शशांक मनोहर | 2015 | 2016 |
| अनुराग ठाकुर | 2016 | 2017 |
| सी. के. खन्ना | 2017 | 2019 |
| सौरव गांगुली | 23 अक्टूबर 2019 | 2022 |
| रोजर बिन्नी | 2022 | 2025 |
| मिथुन मनहास | 28 सितंबर 2025 | – |
मिथुन मन्हास का करियर
उन्होंने प्रथम श्रेणी करियर के 157 मैचों में लगभग 9714 रन बनाए। मिथुन मन्हास ने लगभग दो दशक तक घरेलू क्रिकेट खेला। इस दौरान वह दिल्ली टीम का हिस्सा थे, जिसमें विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, आकाश चोपड़ा, शिखर धवन, ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
इसके बाद वह क्रिकेट प्रशासन से जुड़े। उन्होंने बीसीसीआई की एक उप-समिति का हिस्सा भी बने, जो जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को संभालती थी। इसके अलावा वह कई टीमों के कोच भी रहे। उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और गुजरात टाइटन्स के कोच भी रहे हैं।
भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं
मिथुन मन्हास ने घरेलू क्रिकेट कई यादगार पारियां खेली, लेकिन वो अपने करियर के दौरान भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए। इसके पीछे का कारण उनके वक्त टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों की भरमार होना था। उस वक्त मिडिल ऑर्डर के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत तेज थी। उनके समय में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज इस स्थान पर खेल रहे थे।
Mithun manhas elected as the 37th president of bcci know the full list of president in bcci
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 28, 2025 | 06:07 PM
