DC vs PBKS: दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, पर पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर; ये है बड़ी वजह
DL vs PBKS: आईपीएल 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने रहे। मैच से पहले मिचेल स्टार्क टीम से जुड़ गए, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला।
- Written By: संजय बिष्ट
मिचेल स्टार्क (फोटो- सोशल मीडिया)
Why is Mitchell Starc not playing against Punjab? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ गए हैं। वह शोल्डर और एल्बो इंजरी से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से आईपीएल 2026 में वह टीम के साथ देर से जुड़े। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए थी और हाल ही में उन्हें टूर्नामेंट में शामिल होने की अनुमति दी गई। हालांकि टीम से जुड़ने के बावजूद स्टार्क अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं।
पंजाब के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे स्टार्क
मिचेल स्टार्क भारतीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने के लिए पहले ही भारत पहुंच गए हैं, लेकिन वह अभी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह 1 मई से मैदान पर उतर सकते हैं, जब दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया।
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और उसे डिफेंड करना चाहते हैं। दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं और जरूरी मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हमें उस पर काम करने की जरूरत है। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सियासत तेज, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
पंजाब किंग्स की कप्तानी का बयान
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस को लेकर कहा, “टॉस जीतने के बाद मैं गेंदबाजी ही चुनता। सीजन फिलहाल बहुत अच्छा चल रहा है। हमें वर्तमान में रहना होगा। सही आदतें अपनानी होंगी। इस मैच में भी हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।’
ये भी पढ़ें: IPL में दर्दनाक हादसा! दिल्ली कैपिटल्स का बॉलर हुआ लहूलुहान, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल, देखें VIDEO
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
