मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, IPL 2025 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बने
मिचेल मार्श ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा। उन्होंने यह कारनामा 56 गेंदों में किया। मिचेल मार्श 117 रन बनाकर आउट हुए। वो इस दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मिचेल मार्श (फोटो-सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के 64वें मुकालबे में लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ बल्लेबाज मिचेल मार्श ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर एक इतिहास रच दिया। उन्होंने इस लीग में अपना पहला शतक बनाया। वो इस सीजन में शतक बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
मिचेल मार्श ने 56 गेंदों पर 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। मिचेल मार्श ने 17वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। 16.5 ओवर में अरशद खान की गेंद पर सिंगल लेकर अपने शतक पूरा किया। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। मिचेल मार्श ने 64 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली।
लखनऊ के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने
लखनऊ के लिए शतकीय पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। लखनऊ के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाया था। क्विंटन डी कॉक ने केकेआर के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी। वहीं उसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने चेन्नई के खिलाफ 124 रनों का पारी खेली। आज 117 रन बनाकर मिचेल मार्श तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
आईपीएल में LSG के लिए शतक बनाने वाले बल्लेबाज
140* – क्विंटन डी कॉक बनाम केकेआर, 2022
124* – मार्कस स्टोइनिस बनाम सीएसके, 2024
117 – मिशेल मार्श बनाम जीटी, 2025*
103* – केएल राहुल बनाम एमआई, 2022
103* – केएल राहुल बनाम एमआई, 2022
इसके साथ ही वो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का मारने के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। मिचेल मार्श ने इस सीजन में 33 छक्के जड़े हैं। उनसे आगे केवल निकोलस पूरन ही हैं। जिन्होंने पिछले साल 36 छक्के और इस साल 40 छक्के लगाए हैं।
IPL 2025 के अंतिम मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने बदला अपनी जर्सी का रंग, जानें क्या है वजह
एक सीजन में LSG के लिए सबसे ज़्यादा छक्के
40* – निकोलस पूरन (2025)
36 – निकोलस पूरन (2024)
33* – मिशेल मार्श (2025)
30 – केएल राहुल (2022)
आईपीएल में मार्श ब्रदर्स का ऐतिहासिक कारनामा
आईपीएल इतिहास में पहली बार दो सगे भाई शॉन मार्श और मिचेल मार्श ने शतक जड़कर खास उपलब्धि हासिल की है। शॉन मार्श ने आईपीएल 2008 में शतक लगाकर ऑरेंज कैप जीती थी। अब 17 साल बाद मिचेल मार्श ने भी शतक जड़ते हुए इस उपलब्धि को दोहराया है।इस तरह, मार्श ब्रदर्स आईपीएल में शतक लगाने वाली पहली भाई-भाई की जोड़ी बन गए हैं।
