माइकल वॉन ने चुना IPL इतिहास का सबसे अच्छा बल्लेबाज, क्रिस गेल-रोहित शर्मा नहीं, इस दिग्गज को बताया सबसे बेस्ट
Michael Vaughan Statement: आईपीएल 2026 से पहले भविष्यवाणियां तेज हो गई हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टूर्नामेंट से पहले आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का नाम लिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
माइकल वॉन (फोटो- सोशल मीडिया)
Michael Vaughan called Virat Kohli best batsman of IPL: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले क्रिकेट जगत में भविष्यवाणियों का दौर तेज हो गया है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान देकर चर्चा बढ़ा दी है। उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली का नाम लिया है।
विराट कोहली को बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
माइकल वॉन के मुताबिक विराट कोहली आईपीएल के इतिहास के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि कोहली की निरंतरता, रन बनाने की क्षमता और दबाव में प्रदर्शन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। वॉन का मानना है कि कोहली ने इस लीग में जो स्तर स्थापित किया है, उसे पार करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।
विराट कोहली के दमदार आंकड़े
विराट कोहली के आंकड़े खुद उनकी महानता की गवाही देते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 267 मैच खेले हैं और 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं। कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 132.85 का रहा है, जिसमें पिछले दो सीजन में काफी सुधार देखने को मिला है। खास बात यह है कि वह लगातार तीन सीजन से 600 से ज्यादा रन बना रहे हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान
दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
मुंबई इंडियंस को बताया सबसे सफल टीम
बल्लेबाजी के साथ-साथ माइकल वॉन ने आईपीएल की सबसे सफल टीम को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने मुंबई इंडियंस को लीग की सबसे बेहतरीन टीम बताया। मुंबई ने अब तक 5 बार खिताब जीता है और इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी की है।
ये भी पढ़ें: शिवम दुबे ने क्यों चुना ट्रेन का सफर, वर्ल्ड कप जीतने के बाद घर जाने के लिए क्यों उठाया ये कदम? तोड़ी चुप्पी
बेस्ट गेंदबाज पर भी दिया बयान
गेंदबाजों की बात करें तो वॉन ने पहले राशिद खान और लसिथ मलिंगा का नाम लिया, लेकिन बाद में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया। जसप्रीत बुमराह ने अब तक 145 मैचों में 183 विकेट हासिल किए हैं और वह अपनी सटीक यॉर्कर व डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
