MI के खिलाफ SRH ने चेज कर लिया 243 रनों का विशाल टारगेट, अभिषेक, हेड के बाद क्लासेन ने दिखाया अपना रौद्र रूप
IPL 2026: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाईस्कोरिंग मुकाबला खेला गया। जहां पर MI के द्वारा दिए गए 243 रनों के विशाल स्कोर को SRH ने 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
- Written By: संजय बिष्ट
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन (फोटो- सोशल मीडिया)
MI vs SRH 41st Match IPL 2026 Highlight: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का 41वां मुकाबला खेला गया, जहां पर हार्दिक एंड कंपनी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट हराया। इससे पहले MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने रयान रिकल्टन के शतक की बदौलत सनराइजर्स के सामने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और अंत में हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी के चलते टारगेट को 6 विकेट और 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
You simply cannot stop this Orange wave! 🌊 5️⃣th consecutive win & 4️⃣th highest run chase in #TATAIPL history 🫡 What a night for #SRH 🧡 Updates ▶️ https://t.co/ypWTkEr2Rc#KhelBindaas | #MIvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/RtPv2SV3wc — IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2026
वानखेड़े में सनराइजर्स के बल्लेबाजों का जलवा
इस मुकाबले में सनराइजर्स की इस खास जीत का श्रेय बल्लेबाजों को जाता है। खासकर शुरुआत में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड व अंत में हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारी ने ये मुकाबला मुंबई इंडियंस से छीनकर सनराइजर्स की झोली में डाल दिया। MI के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 52 गेंदों में 129 रन की बड़ी साझेदारी हुई। ये टीम की जीत के लिए बढ़ते कदम का पहला पढ़ाव था।
सम्बंधित ख़बरें
RCB vs GT Head To Head: कौन किस पर भारी? आंकड़ों में देखें दोनों टीमों की अब तक की महाजंग
वानखेड़े में रयान रिकेल्टन ने MI के लिए खत्म किया 18 साल का सूखा, 123 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ रचा इतिहास
MI vs SRH: रयान रिकेल्टन ने MI के लिए जड़ा पहला शतक, वानखेड़े में किया ये ऐतिहासिक कारनामा
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर गिरेगी गाज! अनिल चौधरी बोले- टीवी पर खेल दिखना चाहिए, ऐसी हरकतें नहीं- VIDEO
129 रन के स्कोर पर हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। शर्मा ने 24 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। हांलाकि ईशान किशन अपना खात न खोल सके, लेकिन दूसरे छोर पर ट्रेविस हेड विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 30 गेंदों 4 चौको व 8 छक्कों की मदद से 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 253 का रहा।
क्लासेन ने खेली मैच जीताऊ पारी
अभिषेक और हेड के बाद हेनरिक क्लासेन के बल्ले से तबाही दिखी। वो टीम को जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। क्लासेन ने 4 छक्कों व 7 चौकी की मदद से 65 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस पारी के लिए सिर्फ 30 गेंदें ली। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 और साहिल अरोड़ा 10 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
𝘼 𝙆𝙇𝘼𝘼𝙎 𝘼𝙋𝘼𝙍𝙏 🫡 Match-winning show to steal a record win for @SunRisers 🧡 Relive his knock ▶️ https://t.co/NlqVN7Vr9Z #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/V0tHXw8fZZ — IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2026
रयान रिकल्टन की शतकीय पारी गई बेकार
मुंबई इंडियंस के लिए रियान रिकल्टन ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है, लेकिन उनका ये शतक भी मुंबई इंडियंस को जीत न दिला सका। क्सासेन के अलावा विल जैक्स ने 46 रन बनाए। वहीं, नमन धीर 22 तो हार्दिक पांड्या ने 31 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: वानखेड़े में रयान रिकेल्टन ने MI के लिए खत्म किया 18 साल का सूखा, 123 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ रचा इतिहास
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन
सनराइजर्स के खिलाफ इस शर्मनाक हार का कारण मुंबई इंडियंस के लिए उसके गेंदबाज रहे। मुकाबले में मुंबई के सभी गेंदबाजों ने 10 से उपरी की इकोनॉमी से रन लुटाए। इस फेहरिस्त में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों का नाम शामिल है। बुमराह ने 13.50, ट्रेंट बोल्ट 10.20 तो अश्विनी कुमार ने 20.50 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। यदि विकेट की बात करें तो एम. गजनफर 2 व ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला।
