Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MI में बड़ा फेरबदल…, अथर्व अंकोलेकर हुए बाहर, अब नीली जर्सी में गदर मचाएगा पंजाब का यह 21 वर्षीय सितारा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 16, 2026 | 05:28 PM

मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Indians IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपने अगले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम को 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है, लेकिन उससे पहले ही स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। युवा स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

अथर्व अंकोलेकर हुए टूर्नामेंट से बाहर

मुंबई इंडियंस के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। अथर्व अंकोलेकर को चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर होना पड़ा है। वह टीम के लिए एक उपयोगी स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते थे, लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी टीम संतुलन पर असर डाल सकती है।

कृष भगत को मिला मौका

अथर्व की जगह मुंबई इंडियंस ने 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत को टीम में शामिल किया है। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया गया है। कृष भगत पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त संतुलन मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का मैच विनर खिलाड़ी

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान, सीजन के बीच में खलील अहमद हुए बाहर; अब टीम में कौन भरेगा उनकी जगह?

नवभारत विशेष: IPL के इतिहास में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले ही मैच में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने किया कमाल

RCB ने बजाया ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी’ गाना तो भड़की चेन्नई, BCCI से की शिकायत, जानें पूरा मामला

आईपीएल का आधिकारिक बयान

आईपीएल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह कृष भगत को शामिल किया गया है। भगत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 और लिस्ट ए क्रिकेट में 9 मैच खेले हैं। खास बात यह है कि उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता को दर्शाता है।

अथर्व का अंडर-19 करियर

अथर्व अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। वह लंबे समय से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे और टीम के लिए भविष्य के अहम खिलाड़ी माने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का मैच विनर खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की मौजूदा स्थिति

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के चलते टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम होने वाला है। टीम की नजरें जीत हासिल कर वापसी करने पर होंगी और देखना दिलचस्प होगा कि नए खिलाड़ी कृष भगत इस मौके को किस तरह भुनाते हैं।

Mi atharva ankolekar injury out krish bhagat replacement ipl 2026 update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 05:28 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Mumbai Indians
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.