- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mi Atharva Ankolekar Injury Out Krish Bhagat Replacement Ipl 2026 Update
MI में बड़ा फेरबदल…, अथर्व अंकोलेकर हुए बाहर, अब नीली जर्सी में गदर मचाएगा पंजाब का यह 21 वर्षीय सितारा
Mumbai Indians IPL 2026: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है।
- Written By: संजय बिष्ट

मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया)
Krish Bhagat Replace Atharva Ankolekar: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपने अगले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम को 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है, लेकिन उससे पहले ही स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। युवा स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
अथर्व अंकोलेकर हुए टूर्नामेंट से बाहर
मुंबई इंडियंस के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। अथर्व अंकोलेकर को चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर होना पड़ा है। वह टीम के लिए एक उपयोगी स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते थे, लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी टीम संतुलन पर असर डाल सकती है।
कृष भगत को मिला मौका
अथर्व की जगह मुंबई इंडियंस ने 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत को टीम में शामिल किया है। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया गया है। कृष भगत पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त संतुलन मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
सात्विक-चिराग का Thailand Open में कमाल, विरोधियों को धूल चटाकर फाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
आईपीएल का आधिकारिक बयान
आईपीएल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह कृष भगत को शामिल किया गया है। भगत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 और लिस्ट ए क्रिकेट में 9 मैच खेले हैं। खास बात यह है कि उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता को दर्शाता है।
अथर्व का अंडर-19 करियर
अथर्व अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। वह लंबे समय से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे और टीम के लिए भविष्य के अहम खिलाड़ी माने जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का मैच विनर खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस की मौजूदा स्थिति
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के चलते टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम होने वाला है। टीम की नजरें जीत हासिल कर वापसी करने पर होंगी और देखना दिलचस्प होगा कि नए खिलाड़ी कृष भगत इस मौके को किस तरह भुनाते हैं।
Mi atharva ankolekar injury out krish bhagat replacement ipl 2026 update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
May 16, 2026 | 07:41 PM‘मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता’…’उधार की घड़ियां पहनकर करता हूं स्टाइल’, Salman Khan ने खोले अपने राज़
May 16, 2026 | 07:38 PMMP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
May 16, 2026 | 07:37 PMनीदरलैंड में ढोल ताशा की थाप पर PM नरेंद्र मोदी का मराठा स्टाइल स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने जमाया रंग
May 16, 2026 | 07:28 PMKamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
May 16, 2026 | 07:21 PMमालखेड सीमेंट फैक्ट्री में हिंसक विवाद, अदाणी सीमेंट प्लांट में मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान मौत
May 16, 2026 | 07:16 PMCBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला
May 16, 2026 | 07:12 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













