SCO vs ITA: स्कॉटलैंड का बेहतरीन पलटवार, इटली को दी शर्मनाक शिकस्त, वर्ल्ड कप में की धमाकेदार वापसी
SCO vs ITA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज से हार के बाद इटली के खिलाफ शानदार कमबैक किया और अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं, इटली की बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल नजर आई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
स्कॉटलैंड ने इटली को दी शिकस्त (फोटो- सोशल मीडिया)
Scotland beat Italy by 73 Runs: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मुकाबले में स्कॉटलैंड और इटली की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर इटली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 207 रन बनाकर एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में इटली की टीम सिर्फ 134 रन ही बना सकी और 73 रनों से हार गई। इस हार के साथ इटली टूर्नामेंट की शुरुआत में पीछे रह गई है।
स्कॉटलैंड की बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने जोरदार शुरुआत की। जॉर्ज मुंसे ने 54 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि माइकल जोन्स ने 37 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। बैंडन मैकमुलेन ने सिर्फ 18 गेंदों में 4 छक्के लगाकर नाबाद 41 रन बनाए। अंत में माइकल लीस्क ने 5 गेंदों में नाबाद 22 रन की तेजी भरी पारी खेली। कप्तान रिची बेरिंगटन ने भी 15 रन जोड़े।
इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्कॉटलैंड ने 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इटली के लिए अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और जेजे स्मट्स ने 1-1 विकेट लिए, लेकिन रन रोकने में टीम सफल नहीं हो पाई।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
Scotland open their #T20WorldCup account with a comprehensive victory in Kolkata 👏 📝: https://t.co/01Ywp9sRp6 pic.twitter.com/qZtIZsWFFw — ICC (@ICC) February 9, 2026
इटली की टीम को मिली बड़ी शिकस्त
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत खराब रही। एंथोनी मोस्का ने 13 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का खाता भी नहीं खोल सके। जेजे स्मट्स ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। हैरी मैनेंटी ने 27 रन की पारी खेली, लेकिन बेन मैनेंटी ने टीम की हिम्मत बढ़ाते हुए 52 रन बनाए।
हालांकि इसके बावजूद इटली 16.4 ओवर में सिर्फ 134 रन पर ऑलआउट हो गई और 73 रनों से हार गई। स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने 4 विकेट अपने नाम किए। मार्क वाट ने भी 2 विकेट लिए। ब्रैड क्यूरी, ब्रैड व्हील और ओलिवर डेविडसन ने 1-1 सफलता हासिल की।
ये भी पढ़ें: ICC ने दिया हाथ…तो गला पकड़ने लगा Pak, बॉयकॉट खत्म करने के लिए रखी तीन बड़ी डिमांड, भारत कर देगा रिजेक्ट!
इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का संतुलन दिखाया। इटली की टीम को शुरुआती मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जॉर्ज मुंसे और बैंडन मैकमुलेन की विस्फोटक बल्लेबाजी और माइकल लीस्क की चार विकेट की पारी स्कॉटलैंड की जीत का मुख्य कारण रही। इटली की टीम अब टूर्नामेंट में सुधार की तलाश करेगी।
