-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kuldeep Yadav Creates History Becomes Highest Wicket Taker In Asia Cup
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, एशिया कप के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Kuldeep Yadav Creates History: कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया। कुलदीप एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Kuldeep Yadav Creates History: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले में कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया। कुलदीप यादव ने एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। कुलदीप यादव ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट चटकाए।
कुलदीप यादव को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे फ़ाइनल में लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दो विकेट की जरूरत थी और उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लेकर यह मुकाम हासिल कर लिया। अब कुलदीप के नाम एशिया कप में 36 विकेट हो गए हैं। मलिंगा ने एशिया कप में श्रीलंका के लिए 15 मैच खेले और 33 बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि कुलदीप के नाम 18 मैचों में 36 विकेट दर्ज हैं।
एशिया कप के टी20I संस्करण में कुलदीप ने सात मैचों में 17 विकेट लिए हैं, जबकि वनडे प्रारूप में उन्होंने 11 मैचों में 19 बल्लेबाजों को आउट किया है। वहीं मलिंगा ने वनडे प्रारूप में खेले गए 14 एशिया कप मैचों में 29 विकेट और टी20I प्रारूप में खेले गए एक मैच में 4 विकेट लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
एशिया कप में सर्वाधिक विकेट (वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मिलाकर)
| खिलाड़ी का नाम | देश | वनडे मैच | वनडे विकेट | टी20 मैच | टी20 विकेट | कुल विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| कुलदीप यादव | भारत | 11 | 19 | 7 | 17 | 36 |
| लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | 14 | 29 | 1 | 4 | 33 |
| मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका | 24 | 30 | 0 | 0 | 30 |
| रवींद्र जडेजा | भारत | 20 | 25 | 6 | 4 | 29 |
| शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 18 | 22 | 7 | 6 | 28 |
फाइनल में कुलदीप का प्रदर्शन
कुलदीप ने सैम अयूब (11 गेंदों में 14 रन) को आउट करके अपना पहला विकेट लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ को 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच करवाया। पाकिस्तानी पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का विकेट लिया। आगा (8) का कैच संजू सैमसन ने लपका। उसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी (0) को एलबीडब्ल्यू और आखिरी गेंद पर फहीम अशरफ (0) को आउट किया।
यह भी पढ़ें: साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
कुलदीप ने इरफान पठान को भी छोड़ा पीछे
रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लेने के साथ ही कुलदीप ने एशिया कप के एक संस्करण (वनडे और टी20 दोनों मिलाकर) में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने का इरफ़ान पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इरफ़ान ने 2004 के एशिया कप में छह मैच खेले थे और 14 विकेट लिए थे, जबकि कुलदीप ने 2025 के एशिया कप में 17 बल्लेबाज़ों को आउट किया था।
इंडिया के लिए एशिया कप के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | फॉर्मेट | वर्ष | मैचों की संख्या | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
|---|---|---|---|---|---|
| कुलदीप यादव | टी20आई | 2025 | 7 | 17 | 4/7 |
| इरफान पठान | वनडे | 2004 | 6 | 14 | 3/28 |
| सचिन तेंदुलकर | वनडे | 2004 | 6 | 12 | 3/21 |
| भुवनेश्वर कुमार | टी20आई | 2022 | 5 | 11 | 5/4 |
| मोहम्मद सिराज | वनडे | 2023 | 5 | 10 | 6/21 |
| कुलदीप यादव | वनडे | 2018 | 6 | 10 | 3/45 |
Kuldeep yadav creates history becomes highest wicket taker in asia cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














