Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसके जिद्द के चलते भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, कपिल देव से लड़कर छीना था गेंद

भारत के पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी मदन लाल का जन्म 20 मार्च 1951 को अमृतसर में हुआ था। वह आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। मदन लाल पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के राइड हैंड कहे जाते थे।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 20, 2025 | 05:35 AM

मदद लाल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी मदन लाल का जन्म 20 मार्च 1951 को अमृतसर में हुआ था। वह आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। मदन लाल पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के राइड हैंड कहे जाते थे। मदन लाल ने कई मौके पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।  लेकिन 1983 में जब कपिल देव की अगुवाई में भारत पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन बना था, तब उनका रोल सबसे अहम रहा था।

मदन लाल वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 विकेट लेकर भारत की जीत के हीरो बने थे। इस मैच से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है। दरअसल फाइनल में मदन लाल ने कपिल देव से जिद करके गेंद छीन ली थी और फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए भारत को विश्व चैम्पियन बनाया था।

भारत ने 1983 वर्ल्ड कप फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए थे। लगातार दो वर्ल्ड कप जीत चुकी वेस्टइंडीज के लिए यह स्कोर बड़ा मामूली सा नजर आ रहा था। वेस्टइंडीज टीम को पहला झटका 5 रन के स्कोर पर ही लग गया। गॉर्डन ग्रिनीज को बीएस संधू ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद विवियन रिचर्ड्स बल्लेबाजी के लिए उतरे और अपने स्टाइल में ताबड़तोड़ शॉट्स लगाने लगे। उन्होंने हर भारतीय गेंदबाज की पिटाई की। कप्तान कपिल देव को भी नहीं समझ आ रहा था कि वो किसे गेंद थमाएं। वो इधर-उधर देख रहे थे।

कपिल देव से मदन लाल ने छीन ली थी गेंद

तभी मदन लाल उनके पास आए और उनके हाथ से गेंद छीन ली और कहा कि वो गेंदबाजी करेंगे। कपिल देव ने उन्हें गेंद देने से इनकार कर दिया। क्योंकि रिचर्ड्स उनकी गेंद पर भी रन बटोर चुके थे। लेकिन मदन लाल अड़े रहे। उन्होंने कहा कि वो रिचर्ड्स को आउट कर देंगे। उनकी जिद के आगे कपिल को झुकना पड़ा।

मदन लाल की जिद ने भारत को बनाया वर्ल्ड चैम्पियन

मदन लाल ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और उनकी एक गेंद को पुल करने के चक्कर में विव रिचर्ड्स हवा में शॉट खेल बैठे और कपिल देव ने लंबी दौड़ लगाते हुए उस कैच को लपक लिया। इसके बाद जो हुआ, वो इतिहास है। भारत ने 140 रन पर विंडीज को समेट दिया और 43 रन से फाइनल जीत लिया। इस मैच में मदन लाल ने रिचर्ड्स के अलावा डसमंड हेन्स और लैरी गोम्स का विकेट भी हासिल किया था।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के लिए 39 टेस्ट और 67 वनडे खेले

मदन लाल ने 1974 से 1987 तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने देश के लिए 39 टेस्ट और 67 वनडे खेले। दोनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 144 विकेट हासिल किए। इसके अलावा बल्ले से भी योगदान दिए। उन्होंने टेस्ट में 22 से ज्यादा की औसत से 1042 रन बनाए। इसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं। लेकिन वो टेस्ट में शतक नहीं लगा पाए। मदन लाल ने 67 वनडे में 401 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है। अपने ऑलराउंड खेल के दम पर टीम को मुश्किल से उबारने की वजह से फैंस भी उन्हें कई बार प्यार से ‘मदद लाल’ बुलाते थे।

Madan lal turned 74 know about 1983 incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 05:35 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Birthday Special
  • Cricket
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

जूनियर सहवाग का जलवा, आर्यवीर में दिखी अपने पापा वीरू की झलक, उड़ाए नामी गेंदबाजों के होश

2

DPL 2025: मनी ग्रेवाल की हैट्रिक से पस्त हुए राइडर्स, किंग्स ने धाकड़ अंदाज में जीता मुकाबला

3

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए तैयार भारत, कैबिनेट से मिली मंजूरी; 31 अगस्त है डेडलाइन

4

पृथ्वी शॉ को लेकर महाराष्ट्र के सलेक्टर्स ने किया बडा खुलासा, कहा- बल्लेबाजी पर कभी…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.