कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए तैयार भारत, कैबिनेट से मिली मंजूरी; 31 अगस्त है डेडलाइन
Commonwealth Games 2030: भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है। अहमदाबाद को मेजबान शहर चुना गया है, जिससे खेल, व्यापार और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कॉमनवेल्थ गेम्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Commonwealth Games 2030 in Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को 2030 में भारत में राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की मेजबानी करने की मंजूरी दे दी है। अहमदाबाद को इसके लिए सबसे उपयुक्त शहर माना गया है क्योंकि यहां दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम सहित आधुनिक खेल सुविधाएं मौजूद हैं।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भी इस प्रस्ताव को समर्थन दिया है। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आवेदन पत्र जमा कर दिया है, और इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त है। आईओए इसे अगले दो दिन में पूरा कर सकता है। राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए निर्णय ग्लास्गो में नवंबर के आखिरी सप्ताह में होगा। कनाडा ने वित्तीय कारणों से पीछे हटने के बाद भारत के जीतने की संभावना बढ़ गई है।
2036 के ओलंपिक के मेजबानी के लिए भी जताई है इच्छा
सरकार ने गुजरात सरकार को भी आवश्यक सहायता देने की मंजूरी दी है ताकि मेजबानी के लिए जरूरी तैयारी की जा सके। अहमदाबाद में स्टेडियम, अभ्यास की सुविधाएं और खेल संस्कृति होने के कारण यह शहर आदर्श मेजबान माना जा रहा है। भारत ने 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की इच्छा भी जताई है और इसके लिए भी अहमदाबाद तैयार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! फ्री में सीखें कुस्ती और जिम्नास्टिक, मिलेगा मुफ्त नाश्ता; ऐसे करें आवेदन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्लावियो कोबोली को हराकर जीता करियर का पहला French Open ग्रैंड स्लैम खिताब
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में किसका रहा है दबदबा, 1961 से अब तक कौन जीता सबसे ज्यादा खिताब? यहां देखें पूरी लिस्ट
कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
राष्ट्रमंडल खेलों में लगभग 72 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस आयोजन से स्थानीय व्यवसायों को फायदा होगा और कई क्षेत्रों जैसे खेल विज्ञान, आयोजन प्रबंधन, मीडिया, आईटी और संचार में काम करने वालों को भी मौके मिलेंगे। सरकार का मानना है कि इस तरह के बड़े आयोजन से देश का गर्व बढ़ेगा, नई पीढ़ी को खेलों में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी और खेलों में भागीदारी बढ़ेगी।
ग्लास्गो में होगा 2025 का कॉमनवेल्थ गेम्स
राष्ट्रमंडल खेल 2026 ग्लास्गो में होंगे जिसमें कुश्ती, निशानेबाजी, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेल नहीं है। ग्लास्गो सारे खेल करीब 12 किलोमीटर के दायरे में कराना चाहता है और उसने बजट 1300 करोड़ रूपये के करीब ही रखा है। आईओए ने साफ तौर पर कहा है कि अगर भारत को 2030 खेलों की मेजबानी मिलती है तो ये सभी खेल उसमें शामिल होंगे। भारत ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर 70000 करोड़ रूपये खर्च किये थे जबकि बजट केवल 1600 करोड़ रूपये का था।
