लुंगी एनगिडी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 मैचो में 16.96 की औसत से 26 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने केवल 5 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। लुंगी एनगिडी का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के सामने थोड़ी फीकी रही है। वनडे में यह लगातार चौथा एकदिवसीय मैच है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घरेलू मैदान पर 200 रन से ज्यादा नहीं बना पाई।
लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेते ही इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Lungi Ngidi Makes History: लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में 84 रनों से जीत दिला दी है। इसके साथ ही वो एक खास लिस्ट में जगह बना ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Aug 22, 2025 | 08:53 PM
लुंगी एनगिडी (फोटो-सोशल मीडिया)
Lungi Ngidi Makes History: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 193 रनों पर समेट दिया और टीम को 84 रनों से जीत दिला दी। इसके साथ ही लुंगी एनगिडी ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में एक बार से ज्यादा पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।
मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 193 रनों पर सिमट गई। लुंगी एनगिडी ने 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एनगिडी का यह दूसरा पांच विकेट हॉल है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक से ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI में 5 विकेट हॉल |
|---|---|
| कर्टली एम्ब्रोस | 3 |
| शेन बॉन्ड | 3 |
| ट्रेंट बोल्ट | 2 |
| लुंगी एनगिडी | 2 |
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट हॉल पूरा करते ही एनगिडी कर्टली एम्ब्रोस जैसे दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कर्टली एम्ब्रोस ने 3 बार पांच विकेट हॉल लिया है। वहीं शेन बॉन्ड ने भी यह कारनामा तीन बार किया है। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने 2 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
यह भी पढ़ें: लुंगी एनगिडी के पंजे से ऑस्ट्रेलिया चित, साउथ अफ्रीका ने मुकाबले के साथ ODIs सीरीज पर जमाया कब्जा
पिछले चार घरेलू वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पारी का कुल स्कोर
- 163 ऑल-आउट बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2024
- 140 ऑल-आउट बनाम पाकिस्तान, पर्थ, 2024
- 198 ऑल-आउट बनाम दक्षिण अफ्रीका, केर्न्स, 2025
- 193 ऑल-आउट बनाम दक्षिण अफ्रीका मैके, 2025
ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले आठ एकदिवसीय मैचों में सिर्फ़ एक जीत हासिल की है – इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का सफल पीछा किया था। उसके बाद उसे हार ही मिल रही है।
साउथ अफ्रीका ने जीती 10 में से 8 सीरीज
इस जीत के साथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 10 वनडे सीरीज में 8 में जीत दर्ज की है। जिसमें पिछली पांच वनडे सीरीज शामिल है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 17 में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की।
Lungi ngidi makes history with fifer vs australia joins elite list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 22, 2025 | 08:14 PM
