AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की जीत में जैकब बेथेल बने बाधा, इंग्लैंड पर पांचवें दिन हार का खतरा
5th Test at Sydney: चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद इंग्लैंड 119 रनों से आगे है। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने नाबाद 142 रनों की पारी खेली। बेथेल ने ही इंग्लैंड की हार का आज टाल दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia vs England, 5th Test at Sydney: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज के पांचवें मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। चौथे दिन की समाप्ति के बाद इंग्लैंड 100 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि, इसके बाद भी इंग्लैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है। चौथे दिन की समाप्ति के समय इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 302 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। जैकब बेथेल 142 और मैथ्यू पॉट्स शून्य पर नाबाद हैं। इंग्लैंड 119 रनों से आगे है।
जैकेब बेथेल को यूं ही नहीं इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। 22 साल के इस बल्लेबाज ने अकेले दम कम-से-कम बुधवार को इंग्लैंड की हार टाल दी। इंग्लैंड के सम्मान के लिए यह युवा बल्लेबाज अब भी क्रीज पर टिका है और देखना होगा कि गुरुवार (सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन) को वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कितना इंतजार करा पाते हैं।
जैकब बेथेल का शतक
बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जा रही सिडनी की पिच पर दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज अपने विकेट लगातार गंवाते नजर आए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बेथेल ने 232 गेंद पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 142 रन बनाए हैं। इस दौरान बेन डकेट 42 के साथ दूसरे विकेट के लिए 81, हैरी ब्रूक 46 के साथ 102, और जेमी स्मिथ 26 के साथ छठे विकेट के लिए उन्होंने 45 रन की साझेदारी की। बाकी बल्लेबाज विकेट गंवाते गए, लेकिन बेथेल ने अपना एक छोर थाम कर रखा।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले फिट हुए जोश हेजलवुड, इस टूर्नामेंट में स्टार्क के साथ दिखेंगे खेलते
इंग्लैंड के लिए तीसरे नंबर पर 2001 के बाद एशेज में लगा शतक
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एशेज में 2001 के बाद शतक लगाने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। आखिरी बार यह उपलब्धि जोनाथन ट्रॉट ने हासिल की थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए माइकल वॉन और मार्क बुचर भी शतक लगा चुके हैं।
पहली पारी का हाल
ऑस्ट्रेलिया से पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में इंग्लैंड के जो रूट ने 160 और हैरी ब्रूक ने 84 रनों से पारी खेली। इन दोनों की पारी के बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 384 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 567 रन बनाए। जिसमें स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 167 रन की बढ़त ली थी।
