-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Adam Zampa Breach Icc Code Of Conduct Level 1 Reprimanded For Using Obscene Language
ICC ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को लगाई फटकार, मुकाबले के दौरान गाली देना पड़ा भारी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Adam Zampa reprimanded for offensive language: आईसीसी ने एडम जम्पा को अभद्र भाषा के प्रयोग के लिए फटकार लगाई है। साथ में एक डिमेरिट अंक भी उनके खाते में जोड़ दिया गया है।

एडम जम्पा (फोटो-सोशल मीडिया)
Adam Zampa Breach ICC Code of Conduct: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा को आईसीसी ने फटकार लगाई है। आईसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद फटकार के साथ अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केर्न्स में खेले गए पहले वनडे के दौरान एडम जम्पा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साउथ अफ्रीकी पारी के 37वें ओवर के दौरान जांपा ने अपनी गेंद पर मिसफील्ड और ओवरथ्रो के बाद अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे माइक ने कैद कर लिया और ये बातें ब्रॉडकास्ट भी कर दिया गया है।
आईसीसी ने लिया कड़ा एक्शन
जिसके बाद आईसीसी ने कड़ा एक्शन लेते हुए बुधवार को एडम जम्पा पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया है। जो इंटरनेशनल मैच के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग से संबंधित है। आईसीसी के अनुसार इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि जम्पा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
International Justice Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस? जानिए इससे जुड़ी हर बात
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
एक डिमेरिट अंक भी मिला
आईसीसी ने बताया कि 24 महीनों में यह जम्पा का पहला अपराध था। जिसके कारण उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है। लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रनों की पारी एडेन मार्करम ने खेली। एडेन मार्करम ने 82 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 65 रनों की पारी खेली। वहीं मैथ्यू बीट्जके टीम के लिए 57 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा बेन ड्वारशुइस ने 2 विकेट चटकाए। एडम जम्पा ने 10 ओवर में 1 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में गेंदबाजी के सरताज बने केशव महाराज, भारतीय समेत दो दिग्गजों को पछाड़कर बनें नंबर वन
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 41 ओवर के अंदर 198 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान मिचेल मार्श ने 88 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने पांच विकेट चटकाए।
Adam zampa breach icc code of conduct level 1 reprimanded for using obscene language
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMRain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
Jul 23, 2026 | 11:07 PMNEET आंदोलन के बीच DU ने जारी की एडवाइजरी, छात्रों को जंतर-मंतर जाने से किया मना, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल!
Jul 23, 2026 | 11:01 PMHPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Jul 23, 2026 | 11:00 PMDRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 23, 2026 | 10:50 PM‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
Jul 23, 2026 | 10:50 PM1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM














