Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

LSG vs RCB Highlight, IPL 2025: जितेश शर्मा की पारी ने बेंगलुरु को दिलाया जीत, RCB पहुंची टॉप-2 में

LSG vs RCB, IPL 2025Highlight: इस जीत के साथ ही आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब 29 मई को क्वालीफायर-1 में उसका मुकाबला पंजबा किंग्स के खिलाफ होगा।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: May 28, 2025 | 12:06 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

LSG vs RCB Highlight Score Updates, IPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में हराया। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने एलएसजी को 6 विकेट से शिकस्त दी। बेंगलुरु के लिए इस जीत के हीरो कप्तान जितेश शर्मा रहे। इससे पहले जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने बेंगलुरु को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य दिया। लखनऊ के द्वारा दिए गए इस स्कोर को बेंगलुरु ने 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आईपीएल इतिहास में ये आरसीबी का सबसे सफल रन चेज है। अब क्वालीफायर-1 मुकाबले में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। दूसरी तरफ एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के 227 रनों के विशाल स्कोर में कप्तान ऋषभ पंत की शतकीय पारी सबसे महत्वपूर्ण थी। आरसीबी के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक अंदाज में फिफ्टी जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 54 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वहीं, अंत में 118 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। पंत की इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। लेकिन उनका ये शतक टीम को जीत नहीं दिला सका।

The liveblog has ended.
  • 27 May 2025 11:27 PM (IST)

    27 May 2025 11:27 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: जितेश शर्मा का अर्धशतक

    जितेश शर्मा ने 22 गेंदों का सामना करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। अब आरसीबी को जीत के लिए 22 गेंद में 31 रन की जरूरत है।

  • 27 May 2025 10:47 PM (IST)

    27 May 2025 10:47 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: विराट 54 रन बनाकर आउट

    विराट कोहली 54 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बन गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा मैदान पर आए हैं। आरसीबी को 51 गेंद में 101 रन की जरूरत है।

  • 27 May 2025 10:36 PM (IST)

    27 May 2025 10:36 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु को लगा चौथा झटका

    बेंगलुरु को लगातार दो झटके लगे हैं।  विलियम ओ'रूर्के ने पहले रजत पाटीदार और फिर लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर बेंगलुरु को तीसरा झटका दिया। विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मंयक अग्रवाल मैदान पर आए हैं। अब बेंगलुरु को जीत के लिए 63 गेंद पर 122 रन की जरूरत है।

  • 27 May 2025 10:26 PM (IST)

    27 May 2025 10:26 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: मैच में रोमांच बड़ा

    फिलिप साल्ट के आउट होने के बाद मैच में रोमांच बढ़ गया है। अब आरसीबी को जीत के लिए 75 गेंद में 154 रन की जरूरत है। इस वक्त विराट कोहली 38 ओवर रजत पाटीदार 14 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।

  • 27 May 2025 09:40 PM (IST)

    27 May 2025 09:40 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: आरसीबी को जीत के लिए 228 रन की जरूरत

    आरसीबी के सामने लखनऊ ने जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने तूफानी अंदाज में शतक पूरा किया। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए शतक लगाया। वहीं, 118 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ मिचेल मार्श ने 67 रन की पारी खेली। अंत में निकोलस पूरन के बल्ले से 13 रन निकले। आरसीबी के लिए नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमेरिया शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया।

  • 27 May 2025 09:17 PM (IST)

    27 May 2025 09:17 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: ऋषभ पंत का शतक

    ऋषभ पंत ने 54 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ दिया है। दूसरी तरफ निकोलस पूरन खेल रहे हैं। इस वक्त लखनऊ का स्कोर 18 ओवर के बाद 201 रन हो चुका है।

  • 27 May 2025 09:02 PM (IST)

    27 May 2025 09:02 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

    शानदार पारी खेलकर मिचेल मार्श को भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया है। मार्श ने इस मैच में 37 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए। दूसरी तरफ 83 के स्कोर पर कप्तान पंत क्रीज में मौजूद हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

  • 27 May 2025 08:50 PM (IST)

    27 May 2025 08:50 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: मिचेल मार्श की फिफ्टी

    कप्तान ऋषभ पंत के बाद सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने भी तूफनी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ फिप्टी लगाने के लिए 31 गेंद ली। दूसरी तरफ कप्तान पंत 63 के स्कोर पर खेल रहे हैं। लखनऊ क् स्कोर 13.5 ओवर के बाद 148-1 विकेट है।

  • 27 May 2025 08:28 PM (IST)

    27 May 2025 08:28 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: कप्तान पंत की फिफ्टी

    ऋषभ पंत ने 29 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। खराब फॉर्म के बाद उनका मौजूदा सीजन में ये दूसरा अर्धशतक है। दूसरी तरफ मिचेल मार्श 30 रन पर खेल रहे है। इस वक्त एलएसजी का स्कोर 10.1 ओवर में 104-1 विकेट है।

  • 27 May 2025 08:06 PM (IST)

    27 May 2025 08:06 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: लखनऊ के पावरप्ले रहा ठीकठाक

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने पवारप्ले 6 ओवर तक स्कोर 55-1 विकेट है। इस वक्त मिचेल मार्श 15, तो कप्तान ऋषभ पंत 20 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। इस दौरान पंत ने बल्ले से दो चौके और शानदार छक्का निकल चुका है।

  • 27 May 2025 07:47 PM (IST)

    27 May 2025 07:47 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु को मिली पहली सफलता

    आरसीबी को नुवान तुषारा ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज़के को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।

  • 27 May 2025 07:08 PM (IST)

    27 May 2025 07:08 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

    फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा।

  • 27 May 2025 07:07 PM (IST)

    27 May 2025 07:07 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

    मिशेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिगवेश सिंह राठी, अवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।

  • 27 May 2025 07:04 PM (IST)

    27 May 2025 07:04 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: आरसीबी ने जीता टॉस

    आरसीबी के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीता है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब लखनऊ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगा। जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर कहा कि "हम पहले फील्डिंग करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, हम चेज करना चाहेंगे। रजत पाटीदार हमारे प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। जीतना और शीर्ष-2 में जगह बनाना हमारा लक्ष्य है। टिम डेविड चूक गए, लियाम आए, तुषारा भी आए।"

    वही, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि "हमें पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी से कोई परेशानी नहीं है, हमने अपने पिछले मैच में अपनी क्षमता की झलक दिखाई थी, लेकिन हर मैच सीखने का मौका होता है, आखिरी गेंद फेंके जाने तक हम अपना 100 प्रतिशत देंगे। कुछ बदलाव - ब्रीट्ज़के और दिग्वेश राठी की वापसी हुई है"

  • 27 May 2025 06:58 PM (IST)

    27 May 2025 06:58 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

    लखनऊ सुपर जायंट्स- एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, विलियम ओ’रुरके।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा।

  • 27 May 2025 06:57 PM (IST)

    27 May 2025 06:57 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: मौसम का मिजाज

    मौसम की बात करें तो आज शाम लखनऊ में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आर्द्रता 60% के आसपास रह सकती है। इसका मतलब है कि दर्शक पूरा मैच देख सकेंगे और मौसम के कारण खेल में कोई बाधा नहीं आएगी।

  • 27 May 2025 06:57 PM (IST)

    27 May 2025 06:57 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 5 आईपीएल मैचों में आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान आरसीबी ने 3 मैच जीते हैं। वहीं, एलएसजी की टीम 2 मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमें आखिरी बार आईपीएल 2024 में आमने-सामने आई थीं। इस मैच में लखनऊ ने 28 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। आज दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

  • 27 May 2025 06:57 PM (IST)

    27 May 2025 06:57 PM (IST)

    LSG vs RCB Live Score Update: पिच रिपोर्ट

    इस सीजन में इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रही है। पहले यह पिच स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड बन गई है। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना ​​है कि इस सतह पर 180-200 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी होगा। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिनरों को सटीक लाइन-लेंथ की जरूरत होगी।

Lsg vs rcb ipl 2025 live score today match 70 royal challengers bengaluru lucknow super giants ekana stadium live scorecard update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 06:42 PM

Topics:  

  • IPL 2025
  • Lucknow Super Giants
  • Rishabh Pant
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

IND vs WI: विराट-रोहित नहीं, तो दर्शक भी नहीं! अहमदाबाद टेस्ट में पसरा सन्नाटा, वायरल होने लगा VIDEO

2

बिक जाएगी RCB! विराट कोहली की टीम पर बड़े कारोबारियों नजर, 2 अरब डॉलर में हो सकती है डील

3

IND vs PAK: तिलक वर्मा ने T20I में रचा इतिहास, भारत के लिए बनाया ये रिकॉर्ड, विश्व क्रिकेट हैरान

4

ऑस्ट्रेलिया का खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट हुए बाहर, देखें किसे मिली कमान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.