Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट

Rishabh Pant Captaincy: आईपीएल 2026 का आखिरी मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इस सीजन को टीम के लिए काफी मुश्किल बताया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 24, 2026 | 12:58 PM

ऋषभ पंत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lucknow Super Giants IPL 2026: आईपीएल 2026 का अंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने हार के साथ किया। टूर्नामेंट के 68वें मुकाबले में लखनऊ को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि यह सीजन टीम के लिए काफी मुश्किल रहा।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान पंत ने कहा कि यह एक मुश्किल मैच रहा। फिर भी, कुछ भी हो हिम्मत रखनी होगी। अपना सिर ऊंचा रखना होगा। अच्छा हो या बुरा, बहुत कुछ सीखने को मिला है। जाहिर तौर पर, बतौर टीम यह हमारे लिए एक मुश्किल सीजन था।

साकारात्मक बातें लेकर आगे जाएगी टीम

ऋषभ पंत ने मैच को लेकर आगे कहा कि, आप हमेशा 5-10 रन ज्यादा बना सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि स्कोरबोर्ड पर अच्छा टोटल था। हालांकि, यह और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इकाना स्टेडियम में दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहतर हो जाती है। इसी वजह से हर कोई पहले फील्डिंग करना चाहता है।

सम्बंधित ख़बरें

Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल

54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…

IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI

IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह

पंत ने आगे कहा, एक टीम के तौर पर सकारात्मक बातें देखना चाहते हैं। जोश इंग्लिस ने शानदार पारी खेली। मिचेल मार्श यहां नहीं है, लेकिन उन्होंने पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में प्रिंस का सीजन बहुत बढ़िया रहा है। पिछले कुछ मैच भले ही उनके लिए अच्छे नहीं रहे, लेकिन ओवरऑल सीजन में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। उन्हें भारतीय टीम से बुलावा भी आ गया है। मोहसिन चोट से वापस आए हैं। जाहिर तौर पर काफी साकारात्मक बातें रहीं।

शमी ने शानदार काम किया

उन्होंने कहा कि शमी ने जिस तरह से तेज गेंदबाजी यूनिट को एक साथ रखा है, वह देखना बहुत अच्छा रहा है। यह एक लंबा सीजन रहा है, लेकिन साथ ही हम अपना सिर ऊंचा रखना चाहते हैं और हम वादा करते हैं कि अगले साल कुछ भी हो, हम और मजबूती से वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच महेला जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों पर बताया हार का कारण

लखनऊ के लिए भुला देने वाला रहा सीजन

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में खेले 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर सकी और टीम को 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत की कप्तानी में लगातार दूसरे सीजन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। LSG ने पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया।

Lsg vs punjab kings ipl 2026 match rishabh pant post match statement loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 12:58 PM

Topics:  

  • Cricket
  • IPL 2027
  • Lucknow Super Giants
  • Rishabh Pant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.