Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट

Rishabh Pant Captaincy: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन के बाद टॉम मूडी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने अगले सीजन में ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाने के संकेत दिए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 24, 2026 | 01:32 PM

टॉम मूडी ने ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाने के संकेत दिए (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tom Moody on Rishabh Pant Captaincy: आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए बेहद खराब रहा। टीम इस सीजन खेले गए  14 मैचों में सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज पाई और पॉइंट्स टेबल पर दसवे नंबर पर रहते हैं टूर्नामेंट खत्म किया। अब जब टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, तो LSG मैनेजमेंट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर एनालिसिस कर रह है। इसी बीच टीम से टॉम मूडी का बड़ा बयान सामने आया है।

टॉम मूडी ने माना है कि ऋषभ पंत के लिए कप्तानी का रोल चुनौतीपूर्ण रहा, जिसका असर टीम के प्रदर्शन में साफतौर पर नजर आया। उन्होंने संकेत दिए कि अगले सीजन में टीम मैनेजमेंट कप्तान बदलने पर विचार कर सकता है। हालांकि, टीम का नया कप्तान कौन होगा, इसे लेकर मूडी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

LSG के लिए बेहद खराब रहा सीजन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 का अंत पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए किया। ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम इस सीजन में 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर एलएसजी को पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम

IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री

🔴RISHABH PANT SACKED FROM LSG CAPTAINCY❓🤯 Tom Moddy🎙️- When it comes to the leadership of the franchise, Management are seriously considering changes in leadership and may go for a complete reset in the future.🙄pic.twitter.com/cKkIoZkffG — Sam (@cricsam02) May 24, 2026

ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की अब तक कुल 28 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि लगातार दूसरे सीजन टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में नाकाम रही है। इसके अलावा पंत आईपीएल 2026 में खुद बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए और इस सीजन उन्होंने 28 की मामूली औसत से 312 रन बनाए।

टॉम मूडी ने पंत की कप्तानी पर उठाए सवाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा, कप्तानी के नजरिए से आप जानते हैं कि उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा। जाहिर है कि नतीजे यही दिखाते हैं। आपको यह भी सोचना होगा कि क्या इस दबाव का असर उनकी बल्लेबाजी पर भी पड़ा। हम इस पर सोचेंगे, हम समय लेंगे, हम इस पर विचार करेंगे। हम सभी चीजों पर विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण

मूडी ने आगे कहा, हालांकि, हम उस उम्मीद पर खरे नहीं उतरे हैं जिसकी हम खुद से उम्मीद करते हैं। और जब फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की बात आती है, तो यह कुछ ऐसा है जिस पर हम बहुत गंभीरता से सोचेंगे। आप जानते हैं कि भविष्य में यह कैसा दिखेगा। हर विभाग की तरह जब आप किसी सीजन पर सोचते हैं, तो हम कुछ सोच-समझकर फैसले लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें रीसेट पर सोचने की जरूरत है। हालांकि, टॉम मूडी ने कहा कि टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि इस निराशाजनक सीजन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।  

Lsg ipl 2026 failure tom moody statement on rishabh pant captaincy change

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 01:32 PM

Topics:  

  • IPL 2027
  • Lucknow Super Giants
  • Rishabh Pant
  • Sanjiv Goenka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.