लिटन दास ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में बांग्लादेश के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Litton Das Creates History: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लिटन दास (फोटो-सोशल मीडिया)
Litton Das Creates History: बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। लेकिन इसके बावजूद लिटन दास ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल में 13 अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब लिटन दास के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 अर्धशतकीय पारी हो गई है।
दास ने तीसरे मुकाबले में 73 रनों की पारी खेली
नीदरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में लिटन दास ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन बनाए। इस अर्धशतक की मदद से उन्होंने अपना 14वां पचास प्लस स्कोर बनाया। 110 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लिटन दास ने 126.52 की स्ट्राइक रेट से 1927 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन है।
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
…तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग
बांग्लादेश में खसरे का तांडव! अब तक 400 से ज्यादा मौतें, क्या यूनुस सरकार की इस चूक ने छीन ली मासूमों की जान?
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा पोंटिंग, बाबर आजम समेत एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड
वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन पिछले साल विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अब तक 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 121.25 के स्ट्राइक रेट से 2551 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतकीय पारी खेली थी। टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन का है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
- लिटन दास: 14
- शाकिब अल हसन: 13
- तमीम इकबाल: 8
- महमूदुल्लाह: 8
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक 50+ स्कोर
- विराट कोहली: 39
- बाबर आज़म: 39
- रोहित शर्मा: 37
- मोहम्मद रिजवान: 31
- डेविड वार्नर: 29
बांग्लादेश ने जीती टी20 सीरीज
तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। बारिश से रद्द होने के बाद बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया। बांग्लादेश की टीम ने सीरीज के पहला मुकाबला महज 13.3 ओवरों में ही 137 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत लिया था। पहले मैच में भी लिटन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड की टीम महज 103 रनों पर ही ढेर हो गई। बांग्लादेश ने इस छोटे लक्ष्य को एक विकेट खोकर जीत लिया। बांग्लादेश ने मुकाबले को 9 विकेट से जीता और सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली थी। सलामी बल्लेबाज तंजिद तमीम ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
