Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने

Ryan Cook: नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के हेड कोच ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उनके अचानक लिए गए इस फैसले के बाद टीम नए कोच की तलाश में जुट गई है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 25, 2026 | 02:18 PM

नीदरलैंड क्रिकेट (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ryan Cook Netherlands Head Coach: नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच रायन कुक ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुक का चार साल का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। उनके नेतृत्व में नीदरलैंड्स टीम ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत की।

इस्तीफे का कारण पारिवारिक

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर रायन कुक ने पारिवारिक कारणों को अपने फैसले की मुख्य वजह बताया है। हाल ही में वह दूसरी बार पिता बने हैं। कुक ऐसे समय में टीम से अलग हुए हैं जब नीदरलैंड्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की अंक तालिका में 28 मैचों में 32 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है और शानदार प्रदर्शन कर रही है।

हीनो कुह्न को फिलहाल अंतरिम हेड कोच

‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के बल्लेबाजी कोच हीनो कुह्न को फिलहाल अंतरिम हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह आने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 मुकाबलों में टीम की देखरेख करेंगे, जबकि केएनसीबी स्थायी कोच की तलाश शुरू करेगा। अपने विदाई संदेश में कुक ने कहा कि नीदरलैंड्स की पुरुष क्रिकेट टीम को कोचिंग देना उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि टीम को पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ाने और मजबूत संस्कृति विकसित करने में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है।

सम्बंधित ख़बरें

बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी

T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड

FIFA World Cup: साउथ अफ्रीका ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, साउथ कोरिया को 1-0 से हराया

FIFA World Cup: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा

2022 में संभाली थी जिम्मेदारी

41 वर्षीय कुक ने मई 2022 में टीम की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में नीदरलैंड्स ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। टीम ने बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए क्वालिफाई किया और कई मजबूत देशों के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की। कुक के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक 2022 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए टीम का क्वालिफिकेशन रहा। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित उस टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को हराकर हर किसी को चौंकाया।

इसके बाद 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत में खेले गए इस टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स ने 2011 के बाद पहली बार जगह बनाई थी। इस टूर्नामेंट में भी टीम ने साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया। केएनसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ह्यूब वैन वाल्सेम ने कुक की तारीफ करते हुए कहा कि उनका योगदान सिर्फ राष्ट्रीय टीम तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार करने, कोचिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर क्रिकेट के विकास में भी अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी कुक के योगदान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में कुक ने टीम के भीतर मजबूत संस्कृति विकसित की और खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ खुलकर खेलने का माहौल दिया। एडवर्ड्स ने कहा कि उनके अगुवाई में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल कीं और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार किया।

एजेंसी इनपुट के साथ

Ryan cook steps down as netherlands head coach after four year successful tenure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 02:17 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Netherlands
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.