मुंबई में सचिन तेंदुलकर-सुनील छेत्री से मिलेंगे लियोनल मेसी! लिस्ट में इन फेमस सेलेब्रिटीज का भी नाम
GOAT India Tour Mumbai: कोलकाता और हैदराबाद के बाद लियोनेल मेसी का अगला पड़ाव मुंबई है, जहां वह वानखेड़े स्टेडियम में कई नामी हस्तियों से मुलाकात करते नजर आएंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सुनिल छेत्री, लियोनेल मेसी और सचिन तेंदुलकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Lionel Messi meet Sachin Tendulkar and Sunil Chhetri in Mumbai: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर का दूसरा दिन मुंबई में होने जा रहा है, जहां उनके स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मुंबई में मेसी के लिए क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वानखेड़े स्टेडियम में कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खेल, चैरिटी और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों से होगी खास मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में लियोनेल मेसी की मुलाकात भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और फुटबॉल लेजेंड सुनील छेत्री से हो सकती है। बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में मेसी के साथ पैडल मैच का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के भी मेसी से मिलने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विदेश से मुंबई लौट चुके हैं, ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कोहली भी वानखेड़े स्टेडियम में मेसी से मुलाकात कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह पल खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास बन जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
FIFA World Cup में बड़ा उलटफेर, पराग्वे ने तुर्की को दी करारी शिकस्त, टूर्नामेंट का सफर किया खत्म
FIFA World Cup: स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेंगे नेमार, ब्राजील के कोच एंसेलोटी ने की पुष्टि
FIFA World Cup: हैती पर 3-0 की एकतरफा जीत के साथ चमका ब्राजील, मैथ्यूज कुन्हा ने किए दो गोल
चैरिटी फैशन शो में दिखेगा बॉलीवुड का जलवा
मुंबई में मेसी की मौजूदगी में एक भव्य चैरिटी फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें जॉन अब्राहम, करीना कपूर और जैकी श्रॉफ के नाम सामने आ रहे हैं। करीब 45 मिनट तक चलने वाले इस फैशन शो में मेसी से जुड़ी कतर वर्ल्ड कप 2022 की यादगार वस्तुओं में से एक की नीलामी भी की जाएगी, जिससे जुटाई गई राशि चैरिटी के लिए इस्तेमाल होगी।
वानखेड़े में कोचिंग क्लिनिक और बच्चों से संवाद
कोलकाता और हैदराबाद की तरह मुंबई में भी लियोनेल मेसी एक खास कोचिंग क्लिनिक में हिस्सा लेंगे। ‘प्रोजेक्ट महादेव’ नाम के इस कार्यक्रम के तहत 60 बच्चों को चुना गया है, जिनमें 30 लड़के और 30 लड़कियां शामिल हैं। मेसी इन बच्चों के साथ मैदान पर समय बिताएंगे और उन्हें फुटबॉल के गुर सिखाएंगे। मुंबई के फुटबॉल फैंस के लिए यह अनुभव किसी सपने के सच होने जैसा होगा।
ये भी पढ़ें: मेसी का कार्यक्रम आयोजित करने वाले सताद्रु के घर की सुरक्षा बढ़ाई, इवेंट के बाद हुई थी तोड़-फोड़
दिल्ली में होगा टूर का समापन
मुंबई में कार्यक्रमों के बाद लियोनेल मेसी 15 दिसंबर 2025 को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और इसी के साथ उनका GOAT इंडिया टूर संपन्न हो जाएगा।
