-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Liam Mccarthy Records Second Worst Bowling Figures In T20is
आयरलैंड के खिलाड़ी ने डेब्यू में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 ओवर में लुटाए 81 रन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयरलैंड के खिलाड़ी लियम मैकार्थी ने अपने डेब्यू मैच में ही शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए 4 ओवर में 81 रन खर्च किए।

लियम मैकार्थी (फोटो-सोशल मीडिया)
आयरलैंड: वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में आयरलैंड के गेंदबाज ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आयरलैंड के लियम मैकार्थी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 ओवर में 81 रन खर्च करके यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। लियम मैकार्थी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
टी20 क्रिकेट में 4 ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड गाम्बिया के मूसा जोबार्टेह के नाम है। मूसा जोबार्टेह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नैरौबी में यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। मूसा ने 4 ओवर में 93 रन खर्च किए थे। अब टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड के लियम मैकार्थी सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
डेब्यू में ही बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
आयरलैंड के तेज गेंदबाज लियम मैकार्थी का डेब्यू 15 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ। लेकिन यह डेब्यू उनके लिए बुरे सपना की तरह रहा। वो डेब्यू में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। मैकार्थी को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें ओवर में गेंदबाजी पर लगाया गया। इस दौरान शाई होप ने 2 चौके और एविन लुईस ने 2 छक्के लगाए। पहले ओवर में मैकार्थी ने 21 रन खर्च किए।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
उसके बाद दूसरे ओवर में लुईस ने 6, 4, 4 और 4 रन बनाए और आखिरी गेंद पर होप ने भी चौका लगाकर उस ओवर में 24 रन बटोरे। मैकार्थी के मैच के तीसरे ओवर में शिमरॉन हेटमायर ने पहली, पांचवीं और छठी गेंद पर चार रन बनाए और कीसी कार्टी ने भी ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर कुल 18 रन बटोरे। अपने अंतिम ओवर में लियाम ने कार्टी के खिलाफ एक चौका और दो छक्के देकर 81 रन बनाकर अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी | देश | ओवर | रन | विकेट | विरोधी टीम | स्थल | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| मूसा जोबार्टेह | गाम्बिया | 4 | 93 | – | ज़िम्बाब्वे | नैरोबी (रुआराका) | 23 अक्टूबर 2024 |
| लियम मैकार्थी | आयरलैंड | 4 | 81 | – | वेस्ट इंडीज | ब्रेडी | 15 जून 2025 |
| कसुन रजिता | श्रीलंका | 4 | 75 | – | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 27 अक्टूबर 2019 |
| क्रिस सोल | स्कॉटलैंड | 4 | 72 | 1 | न्यूज़ीलैंड | एडिनबरा | 27 जुलाई 2022 |
| तुनाहान तुरान | तुर्की | 4 | 70 | 1 | चेक गणराज्य | इल्फोव काउंटी | 30 अगस्त 2019 |
कीरोन पोलार्ड ने कर दिया बड़ा कमाल, चकनाचूर हुआ विराट कोहली का कीर्तिमान
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में बनाए 256 रन
आयरलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 256 और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.3 ओवर में 122 रन जोड़े। बाद में डेथ ओवरों में कार्टी 22 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे और रोमारियो शेफर्ड ने छह गेंदों पर 19 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 20 ओवरों में 256 रनों तक पहुंचाया।
Liam mccarthy records second worst bowling figures in t20is
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














