Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लियाम लिविंगस्टोन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

Liam Livingstone Creates History: लियाम लिविंगस्टोन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो राशिद खान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Aug 14, 2025 | 03:25 PM

लियाम लिविंगस्टोन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Liam Livingstone Creates History: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। उन्होंने राशिद खान के खिलाफ 8 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए। इसके साथ ही वो अफगानिस्तान के इस स्टार स्पिनर के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

बर्मिंघम के एजबेस्टन में ओवल इनविंसिबल्स और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच खेले गए 2025 मेन्स हंड्रेड प्रतियोगिता के 10वें लीग मैच में उन्होंने सिर्फ़ 27 गेंदों पर 69 रन बनाए। क्रीज पर रहते हुए उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। अपनी 12 चौकों में से उन्होंने राशिद खान के खिलाफ तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

राशिद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश रन पारियां आउट हुए
लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड 200 16 4
किरोन पोलार्ड वेस्ट इंडीज 125 25 3
सूर्यकुमार यादव भारत 124 14 0
संजू सैमसन भारत 121 15 1
ऋषभ पंत भारत 120 16 3

मंगलवार को राशिद के खिलाफ 32 रन बनाकर लिविंगस्टोन अफगानिस्तान के इस प्रमुख स्पिनर के खिलाफ टी20 में 200 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में राशिद के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शीर्ष पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

England vs Scotland: इंग्लैंड की पहली जीत! स्कॉटलैंड को चटाई धूल, सुपर-8 की उम्मीदों को मिली नई संजीवनी

जोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

IND vs PAK: हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान का बड़ा बयान, सलमान अली आगा बोले- भारत पर…

T20 World Cup 2026 में पहली जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान ने कही ये बड़ी बात, इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

यह भी पढ़ें: हर जगह रावलपिंडी की पिचें लेकर घूम नहीं सकते…पाक टीम पर बरसे शोएब अख्तर

टी20 में राशिद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ी देश छक्के
लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड 21
क्रिस गेल वेस्ट इंडीज 12
किरोन पोलार्ड वेस्ट इंडीज 9
आंद्रे रसेल वेस्ट इंडीज 9
शिमरोन हेटमायर वेस्ट इंडीज 8

टी20 में किसी एक गेंदबाज़ के ख़िलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है। पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रसेल ने ड्वेन ब्रावो के ख़िलाफ़ 345 रन बनाए हैं। कीरोन पोलार्ड ब्रावो के ख़िलाफ 295 रनों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

टी20 में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

बल्लेबाज (देश) गेंदबाज (देश) रन
आंद्रे रसेल (वेस्ट इंडीज) ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज) 345
किरोन पोलार्ड (वेस्ट इंडीज) ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज) 295
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) सुनील नरेन (वेस्ट इंडीज) 272
फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड) 236
क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज) 235
सुरेश रैना (भारत) पीयूष चावला (भारत) 215
किरोन पोलार्ड (वेस्ट इंडीज) आंद्रे रसेल (वेस्ट इंडीज) 204
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) आंद्रे रसेल (वेस्ट इंडीज) 203
विराट कोहली (भारत) ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज) 203
लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड) राशिद खान (अफगानिस्तान) 200

टी20 में एक गेंदबाज के ख़िलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रसेल के नाम है। वेस्टइंडीज़ के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने ब्रावो के खिलाफ 30 छक्के लगाए हैं।

टी20 में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के

बल्लेबाज़ (देश) गेंदबाज़ (देश) छक्के
आंद्रे रसेल (वेस्ट इंडीज) ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज) 30
लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड) राशिद खान (अफगानिस्तान) 21
किरोन पोलार्ड (वेस्ट इंडीज) ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज) 20
क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) ड्वेन ब्रावो (वेस्ट इंडीज) 17
आंद्रे रसेल (वेस्ट इंडीज) जेसन होल्डर (वेस्ट इंडीज) 15

टी20 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज राशिद ने मंगलवार को 20 गेंदों में कुल 59 रन दिए। राशिद खान का यह प्रदर्शन द हंड्रेड के इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन है।

Liam livingstone becomes 1st cricketer in the world to score 200 runs in t20s cricket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 03:23 PM

Topics:  

  • Cricket
  • England Cricket Team
  • Rashid Khan
  • The Hundred tournament

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.