कुलदीप यादव ने की श्रीलंका के इस महान गेंदबाज की बराबरी, एशिया कप के फाइनल में किया बड़ा कारनामा
Kuldeep Yadav Equals Ajantha Mendis Record: पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर अजंता मेंडिस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कुलदीप यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Kuldeep Yadav Equals Ajantha Mendis Record: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले में कुलदीप यादव ने श्रीलंका के पूर्व स्टार गेंदबाज अजंता मेंडिस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मेंडिस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ कुलदीप ने एशिया कप 2025 में 17 विकेट हासिल कर लिए। 2025 एशिया कप में 17 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस के एशिया कप के एक संस्करण (वनडे और टी20 दोनों मिलाकर) में सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मेंडिस ने 2008 एशिया कप में महेला जयवर्धने की अगुवाई वाली टीम के लिए पांच मैच खेले और 17 विकेट लिए।
फाइनल में कुलदीप यादव का प्रदर्शन
कुलदीप ने सैम अयूब (11 गेंदों में 14 रन) को आउट करके अपना पहला विकेट लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच करवाया। पाकिस्तानी पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का विकेट लिया। आगा (8) का कैच संजू सैमसन ने लपका। उसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी (0) को एलबीडब्ल्यू और आखिरी गेंद पर फहीम अशरफ (0) को आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | देश | फॉर्मेट | वर्ष | मैचों की संख्या | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| अजंता मेंडिस | श्रीलंका | वनडे | 2008 | 5 | 17 | 6/13 |
| कुलदीप यादव | भारत | टी20आई | 2025 | 7 | 17 | 4/7 |
| इरफान पठान | भारत | वनडे | 2004 | 6 | 14 | 3/28 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | वनडे | 2004 | 6 | 12 | 3/21 |
| अमजद जावेद | यूएई | टी20आई | 2016 | 7 | 12 | 3/25 |
कुलदीप ने इरफान पठान को भी छोड़ा पीछे
रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लेने के साथ ही कुलदीप ने एशिया कप के एक संस्करण (वनडे और टी20 दोनों मिलाकर) में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने का इरफ़ान पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इरफ़ान ने 2004 के एशिया कप में छह मैच खेले थे और 14 विकेट लिए थे, जबकि कुलदीप ने 2025 के एशिया कप में 17 बल्लेबाज़ों को आउट किया था।
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, एशिया कप के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
इंडिया के लिए एशिया कप के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | फॉर्मेट | वर्ष | मैचों की संख्या | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
|---|---|---|---|---|---|
| कुलदीप यादव | टी20आई | 2025 | 7 | 17 | 4/7 |
| इरफान पठान | वनडे | 2004 | 6 | 14 | 3/28 |
| सचिन तेंदुलकर | वनडे | 2004 | 6 | 12 | 3/21 |
| भुवनेश्वर कुमार | टी20आई | 2022 | 5 | 11 | 5/4 |
| मोहम्मद सिराज | वनडे | 2023 | 5 | 10 | 6/21 |
| कुलदीप यादव | वनडे | 2018 | 6 | 10 | 3/45 |
