पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब के माथे पर लगा कलंक, T20I में अपने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

T20I Ducks for Saim Ayub: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सैम अयूब के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो एशिया कप में लगातार तीन पारियों में जीरो पर आउट हुए हैं।
पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब के माथे पर लगा कलंक, T20I में अपने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड
सैम अयूब (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

T20I Ducks In A Calendar Year for Saim Ayub: पाकिस्तान और यूएई के बीच खेले गए एशिया कप के 10वें मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब एक बार फिर अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने एशिया कप में अब तक तीन मैचों में एक भी रन नहीं पाए हैं। वहीं सैम अयूब एक कैलेंडर ईयर में पांच बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

इसके साथ ही सैम अयूब ने एक कैलेंडर ईयर में पांच बार जीरो पर आउट होने के मामले में संजू सैमसन की बराबरी कर ली है। संजू सैमसन ने 2024 में एक कैलेंडर ईयर में 13 टी20I खेले थे। जिसमें वो पांच बार जीरो पर आउट हो गए थे। एक कैलेंडर वर्ष में टी20I में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा के नाम है। 2024 में नगारवा ने ज़िम्बाब्वे के लिए 20 टी20I खेले और छह मैचों में वह शून्य पर आउट हुए।

T20I क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम डक (शून्य) वर्ष
रिचर्ड नगारवा ज़िम्बाब्वे 6 2024
ब्लेसिंग मुजरबानी ज़िम्बाब्वे 5 2024
रेगिस चकाब्वा ज़िम्बाब्वे 5 2022
संजू सैमसन भारत 5 2024
सैम अयूब पाकिस्तान 5 2025
हसन नवाज़ पाकिस्तान 5 2025

एशिया कप 2025 में सैम 12 सितंबर को दुबई में ओमान के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई-वोल्टेज ग्रुप ए मैच में सैम एक बार फिर पहली गेंद पर आउट हो गए। सैम दोनों मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में सैम अब केवल अपने साथी खिलाड़ी अब्दुल्ला शफीक से पीछे हैं। शफीक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के लिए लगातार चार बार शून्य पर आउट हुए हैं।

T20I में लगातार सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश/टीम लगातार डक (शून्य)
अब्दुल्ला शफीक पाकिस्तान 4
अनस खान हांग कांग 4
ज़ाफ़र डुर्माज़ तुर्की 4
औअत्तारा जकारिद्जा आइवरी कोस्ट 4
सैम अय्यूब पाकिस्तान 3
औअत्तारा जकारिद्जा स्कॉटलैंड 3
आंद्रे फ्लेचर वेस्टइंडीज 3
मोहम्मद हफीज पाकिस्तान 3
काइल जार्विस ज़िम्बाब्वे 3
मोईन अली इंग्लैंड 3
दासुन शनाका श्रीलंका 3
ल्यूक रॉन्की न्यूज़ीलैंड / वर्ल्ड XI 3
ब्लेसिंग मुज़रबानी ज़िम्बाब्वे 3
लिज़ाड विलियम्स साउथ अफ्रीका 3
Navbharat Live
navbharatlive.com