-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ksca Secretary Treasurer Resign After 11 Die In Rcb Parade
RCB विजय परेड में हादसे के बाद KSCA के शीर्ष अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, FIR के बाद छोड़ा पद
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएससीए सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने बेंगलुरू भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

केएससीए (फोटो-सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने शुक्रवार (6 जून) की रात को बेंगलुरू में मची भगदड़ के बाद तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल खिताब जीतने के जश्न के दौरान हुई।
शनिवार को एक प्रेस बयान में अधिकारियों ने कहा कि वे इस हादसे की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ ले रहे हैं, हालांकि इस मामले में उनकी भूमिका बहुत सीमित थी। इस घटना के बाद कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में आरसीबी, केएससीए अध्यक्ष रघुराम भट और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
KSCA के अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
पिछले दो दिनों में जो अप्रत्याशित और दुखद घटनाएं हुई हैं, इसमें भले ही हमारी भूमिका बहुत सीमित रही हो लेकिन हम नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। हमने 6 जून 2025 को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को पत्र भेजकर सचिव और कोषाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
KSCA ने सरकार से मांगी थी परमिशन
उनका इस्तीफा पीटीआई की एक रिपोर्ट आने के कुछ घंटों बाद दिया गया। उस रिपोर्ट में बताया गया था कि केएससीए ने विधान सौधा में आरसीबी के आईपीएल जीत समारोह के लिए अनुमति मांगी थी। इससे यह साफ हो गया कि केएससीए ने ही फ्रेंचाइजी को इवेंट के लिए मंजूरी दिलाने में मदद की थी।
केएससीए ने यह भी कहा था कि आयोजन की ज़िम्मेदारी संबंधित इवेंट कंपनी की होगी, जो सभी जरूरी इंतज़ाम करेगी। जब रघुराम भट, शंकर और जयराम के खिलाफ FIR दर्ज की गई, तो उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट में कहा कि गेट और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी एसोसिएशन की नहीं थी।
16 जून को होगी अगली सुनवाई
विधान सौधा में जो सम्मान समारोह हुआ, वह ठीक से हो गया। लेकिन दूसरी तरफ, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बहुत हंगामा हो गया। वहां लाखों के तदाद में लोग मौजूद थे। इसी भीड़ के कारण विजय जुलूस को रोक दिया गया। हालांकि स्टेडियम के अंदर का कार्यक्रम जारी रहा। जिससे लोगों की नाराजगी बढ़ गई। वहीं इस मामले में अब कोर्ट ने पुलिस को कहा है कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ अभी कोई कड़ी कार्रवाई न करें। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी, जिसमें FIR रद्द करने की याचिका पर बात होगी।
Ksca secretary treasurer resign after 11 die in rcb parade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














