IPL 2026: स्पिनर होकर भी क्यों हर मैच में बाउंसर मार रहे हैं क्रुणाल पांड्या? खुद किया बड़ी रणनीति का खुलासा
IPL 2026: आईपीएल 2026 में आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा है। क्रुणाल पांड्या ने मिडिल ओवरों में घातक गेंदबाजी कर टीम को मजबूती दी। अब उन्होंने अपनी रणनीति का भी खुलासा किया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
क्रुणाल पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Krunal Pandya Statement: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है और खास तौर पर मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है। क्रुणाल इस सीजन अपनी अनोखी गेंदबाजी शैली, खासकर बाउंसर के इस्तेमाल को लेकर चर्चा में हैं, जो आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए आसान नहीं माना जाता।
बाउंसर के इस्तेमाल पर क्या बोले क्रुणाल?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद क्रुणाल पांड्या ने अपनी रणनीति को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं कभी भी नई चीजों को आजमाने से पीछे नहीं हटता। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद अब नंबर आठ तक बल्लेबाज खेलने आ जाते हैं, जिससे गेंदबाजों के लिए चुनौती और बढ़ गई है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुकुल और वैभव जैसे बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक होते हैं, इसलिए मैं हमेशा बल्लेबाज से एक कदम आगे रहने की कोशिश करता हूं। लोग मेरी बाउंसर की बात करते हैं, लेकिन मैं अपनी बुनियादी गेंदबाजी पर ही ध्यान देना चाहता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
बल्लेबाजों के लिए बना सिरदर्द
क्रुणाल पांड्या की बाउंसर गेंदें इस सीजन बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और शिमरॉन हेटमायर जैसे बड़े हिटर भी उनके खिलाफ सहज नजर नहीं आए हैं। खासकर हेटमायर को तो उन्होंने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था, जो उनकी रणनीति की सफलता को दिखाता है।
लगातार शानदार प्रदर्शन
क्रुणाल पांड्या इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट हासिल किए, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें भले ही सिर्फ 1 विकेट मिला, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 26 रन खर्च किए।
ये भी पढ़ें: BCCI का दोहरा वार! RCB के ऑलराउंडर पर लगा जुर्माना, तो कप्तान हार्दिक पांड्या को भी मिली बड़ी सजा
क्रुणाल पांड्या का यह प्रदर्शन आरसीबी के लिए किसी गेम चेंजर से कम नहीं है। उनकी गेंदबाजी में विविधता और नई रणनीतियों का इस्तेमाल टीम को लगातार फायदा पहुंचा रहा है। अगर वह इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो आगे आने वाले मुकाबलों में भी वह आरसीबी के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं।
