" />

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025 Auction: प्लेयर्स की नीलामी इस बार भी भारत के बाहर होगी, जानिए कब और कहां हो सकता है ऑक्शन

IPL 2026: आईपीएल 2026 का ऑक्शन जल्द होगा। 15 नवंबर को टीमों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी होगी, जिससे फैंस को नए खिलाड़ियों की खरीददारी और रोमांच का इंतजार रहेगा।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Nov 11, 2025 | 06:53 PM

फोटो सोर्स (सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का इंतजार क्रिकेट फैन्स के लिए अब शुरू हो गया है। इस बार भी लीग में खिलाड़ियों की नीलामी भारत के बाहर होने की संभावना है। बीसीसीआई की ओर से जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अगले आईपीएल सीजन की शुरुआत मार्च 2026 से होगी।

15 नवंबर को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के लिए टीमों को अब तैयारी पूरी करनी है। 15 नवंबर तक सभी 10 फ्रेंचाइजी यह तय करेंगी कि वे अपने स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को रिटेन रखेंगी और किन खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी। रिलीज किए गए खिलाड़ियों को अगले ऑक्शन के लिए फिर से लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

इस बार मिनी ऑक्शन होगा, इसलिए टीमें चाहे जितने खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं। टीमों के पास पहले से मौजूद बजट में रिलीज किए गए खिलाड़ियों की रकम जोड़ दी जाएगी, जिससे वे नई नीलामी में अन्य खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। इस व्यवस्था से टीमों को अपनी रणनीति को और मजबूती देने का मौका मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

अबूधाबी में होगा ऑक्शन

सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबूधाबी में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरी बार होगा जब ऑक्शन भारत के बाहर होगा। इससे पहले साल 2023 में नीलामी दुबई, जबकि 2024 में जेद्दा में हुई थी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऑक्शन 15 या 16 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है, हालांकि पक्की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अबूधाबी में ऑक्शन होने से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को लाइव इवेंट का अनुभव भी मिलेगा और लीग का ग्लोबल आकर्षण बढ़ेगा। टीमों के लिए यह मौका रणनीति बनाने का भी है, क्योंकि मिनी ऑक्शन में सीमित बजट के तहत सही खिलाड़ियों को चुनना बड़ी चुनौती होती है।

ये भी पढ़ें: बाबर आजम का क्रिकेट करियर दांव पर! वनडे में खेल रहे टेस्ट मैच वाली पारी, गुस्से में पाकिस्तानी फैंस

रिटेंशन लिस्ट पर सबकी नजर

ऑक्शन की तारीख अभी कुछ हफ्ते दूर है, लेकिन सबकी निगाहें रिटेंशन लिस्ट पर हैं। टीमों ने अपनी लिस्ट तैयार कर ली है, लेकिन इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ। जिन बड़े खिलाड़ियों को इस बार रिलीज किया जाएगा, वे अगले ऑक्शन में नई टीमें खरीद सकती हैं। इस वजह से 15 नवंबर की शाम क्रिकेट फैन्स और विशेषज्ञों के लिए बेहद रोमांचक होने वाली है। पिछले साल मेगा ऑक्शन हुआ था, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी नई टीमों में शामिल हुए थे। इस साल मिनी ऑक्शन की तैयारी के साथ ही, सभी की उम्मीदें और रोमांच दोगुना हो जाएगा। अगले कुछ हफ्ते आईपीएल के प्रशंसकों के लिए खास तौर पर रोमांचक रहने वाले हैं।

Know when and where the ipl 2026 auction will take place

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 06:53 PM

Topics:  

  • BCCI IPL
  • Cricket News
  • Indian Premier League
  • IPL 2027
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.