IPL 2026: इतिहास रचने की दहलीज पर KKR का स्टार गेंदबाज, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बनेंगे ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी
Varun Chakravarthy Record: आईपीएल 2026 के 12वें मैच में कोलकाता और पंजाब किंग्स की टक्कर में स्टार स्पिनर के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा, जिस पर सभी की नजरें रहेंगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Varun Chakravarthy IPL 2026: आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एक बड़े मुकाम के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। हालांकि हालिया फॉर्म उनके लिए चिंता का विषय रही है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उनके पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। ऐसे में यह मैच उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
फॉर्म में गिरावट से जूझ रहे चक्रवर्ती
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण के बाद से वरुण चक्रवर्ती की लय थोड़ी बिगड़ी हुई नजर आई है। पहले जहां बल्लेबाज उनकी गेंदों को समझने में परेशानी महसूस करते थे, वहीं अब खिलाड़ी उन्हें ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में भी उनका प्रदर्शन फीका रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए दो मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं किया है, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।
रिकॉर्ड से बस एक विकेट दूर
भले ही फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा हो, लेकिन चक्रवर्ती के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। अगर वह यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो केकेआर के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। इससे पहले यह उपलब्धि सुनील नरेन और आंद्रे रसेल हासिल कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Cristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- सुनील नरेन – 198 पारियों में 211 विकेट
- आंद्रे रसेल – 119 पारियों में 214 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती – 84 पारियों में 99 विकेट
- पीयूष चावला – 75 पारियों में 71 विकेट
- उमेश यादव – 68 पारियों में 65 विकेट
कोच का भरोसा बरकरार
केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने वरुण चक्रवर्ती का समर्थन करते हुए साफ कहा है कि वह जल्द ही अपनी लय में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और हर बार मजबूत वापसी की है। टीम और सपोर्ट स्टाफ को उन पर पूरा भरोसा है। नायर के मुताबिक, विपक्षी टीमें भले ही उन्हें बेहतर तरीके से खेल रही हों, लेकिन यह उनके लिए एक नई चुनौती है, जिससे वह जरूर पार पाएंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में आखिर संजू सैमसन क्यों हो रहे हैं फ्लॉप? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया सबसे बड़ा खुलासा
पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला केकेआर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। टीम को जीत की जरूरत है और ऐसे में वरुण चक्रवर्ती की भूमिका अहम हो जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस मैच में अपना 100वां विकेट हासिल कर इतिहास रच पाएंगे या फिर इसके लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
