KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में केकेआर को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
IPL 2026: अपने घर यानी ईडन गार्डन्स में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को गेंदबाजी का न्योता दिया है। इस मुकाबले में केकेआर दो बड़े बदलाव किए हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
वरुण चक्रवर्ती (फोटो- सोशल मीडिया)
KKR vs PBKS IPL 2026 12th Match Toss Update: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस सीजन का अपना तीसरा मैच खेलने उतरी हैं और मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
टॉस जीतकर केकेआर ने चुनी बल्लेबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इस मैच में मजबूत शुरुआत करना चाहती है, क्योंकि पिछले दोनों मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
चोट के कारण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन से बाहर
केकेआर को इस मैच में मजबूरी में दो बदलाव करने पड़े हैं। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं, जबकि सुनील नरेन भी फिटनेस समस्या के चलते नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि सैनी का यह कोलकाता के लिए पहला मुकाबला है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
केकेआर की पहली जीत पर नजर
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम इस सीजन अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम को पहले मैच में मुंबई इंडियंस और दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में कोलकाता इस मैच को जीतकर वापसी करना चाहेगी।
पंजाब की जीत की हैट्रिक पर नजर
वहीं श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। अब पंजाब की नजर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- LIVE KKR vs PBKS Live Score: ईडन गार्डन्स में रहाणे ने जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, यहां देखें प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स और कोलकात नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहर वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टाइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अकुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।
