Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KKR की बढ़ी टेंशन, बैसाखी के सहारे अवॉर्ड शो में लंगड़ाते हुए दिखा टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, देखें वीडियो

Harshit Rana Injury Video Viral: IPL शुरू होने से पहले KKR के एक स्टार तेज गेंदबाज का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अवॉर्ड शो में बैसाखी के सहारे चलते दिखे। इसे देखकर फैंस हैरान हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 16, 2026 | 06:17 PM

हर्षित राणा नमन अवॉर्ड (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Harshit Rana IPL 2026 Injury Update: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और फैंस के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर होने की कगार पर बताए जा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है।

बैसाखी के सहारे चलते नजर आए हर्षित राणा

हाल ही में बीसीसीआई की ओर से नमन अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। इस अवॉर्ड समारोह में टीम इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी मौजूद थे। लेकिन इस दौरान वह बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आए। उनका यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और केकेआर के फैंस के बीच चिंता बढ़ गई।

सम्बंधित ख़बरें

PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान में जमकर हो रहा बवाल, पूर्व दिग्गज ने PCB को ठहराया जिम्मेदार

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कैंप में भरा जोश, IPL 2026 से पहले सुपर फिट नजर आ रहे हैं ‘हिटमैन’- VIDEO

पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं कि सुधरते नहीं, एक बार फिर मैच फिक्सिंग के घेरे में पड़ोसी देश का खिलाड़ी, देखें तस्वीर

न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, एक के बाद अब दूसरा खिलाड़ी भी हुआ बाहर, कीवी टीम की बढ़ी मुश्किलें

Harshit Rana’s injury is quite serious. He is not able to walk properly and is using a stick to walk. Even then, he came to the Naman Awards show today. If he had not come, it would have been completely understandable. Because of this injury, he will also not play in this year’s… pic.twitter.com/KIGdiSdHYV — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 15, 2026


कार्यक्रम के दौरान जब उनका नाम पुकारा गया, तब वह खुद मंच तक जाकर अवॉर्ड लेने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल खुद उनके पास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इस घटना ने फैंस के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हर्षित राणा आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे या नहीं।

KKR के लिए अहम खिलाड़ी हैं हर्षित राणा

हर्षित राणा ने अपने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेला है। उन्होंने साल 2022 में इस टीम के लिए डेब्यू किया था और तब से लगातार टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। अब तक वह केकेआर के लिए 34 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 40 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 25.72 रहा है, जबकि इकॉनमी रेट 9.51 का है।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, एक के बाद अब दूसरा खिलाड़ी भी हुआ बाहर, कीवी टीम की बढ़ी मुश्किलें

हर्षित राणा ने पिछले दो आईपीएल सीजन में केकेआर के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने कुल 34 विकेट झटके और टीम की गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी। यही वजह है कि अगर वह चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होते हैं, तो यह केकेआर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। फिलहाल फैंस और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Kkr pacer harshit rana injury crutches video before ipl 2026 doubt over season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2026 | 06:17 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Harshit Rana
  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.