-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Vs South Africa T20i Series Ish Sodhi And Bevon Jacobs Ruled Out Before Second Match
न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, एक के बाद अब दूसरा खिलाड़ी भी हुआ बाहर, कीवी टीम की बढ़ी मुश्किलें
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
NZ vs SA: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड टीम अब अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रही है और वापसी की कोशिश में मैदान पर उतरी है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
New Zealand vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब से चूकने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। हालांकि इस सीरीज की शुरुआत कीवी टीम के लिए अच्छी नहीं रही। साउथ अफ्रीका ने पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
अब दोनों टीमें 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में दूसरे मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। लेकिन इस अहम मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को दो बड़े झटके लगे हैं, जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बेवोन जैकब्स चोट के कारण बाहर
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार बल्लेबाज बेवोन जैकब्स पहले टी20 मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। फील्डिंग करते हुए वह अपने बाएं घुटने पर बुरी तरह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद मेडिकल जांच और स्कैन में उनके घुटने के साइड हिस्से में चोट की पुष्टि हुई। फिलहाल यह साफ नहीं है कि जैकब्स कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
IND vs AFG 2nd ODI: 400+ स्कोर के बाद भी भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरे ओवर खेलने से पहले सिमटी पारी
BLACKCAPS batter Bevon Jacobs has been ruled out of tomorrow’s second Life Direct T20I v South Africa at Seddon Park with a knee injury. Katene Clarke comes into the squad early as cover.#NZvZIM | 📸 @PhotosportNZ pic.twitter.com/OKt4GGoFSY — BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 16, 2026
उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने कवर के तौर पर कटेन क्लार्क को टीम के साथ जोड़ा है। क्लार्क को हैमिल्टन में टीम से जुड़ने के लिए बुलाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सके।
ईश सोढ़ी भी पूरी सीरीज से बाहर
इससे पहले न्यूजीलैंड टीम को एक और बड़ा झटका तब लगा जब अनुभवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक बे ओवल में ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी अभ्यास करते समय उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। बाद में हुए स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके कारण उन्हें कम से कम चार सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। सोढ़ी का सीरीज से बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं।
ये भी पढ़ें: सफेद गेंद के राजा की अब लाल गेंद पर नजर… सूर्यकुमार यादव ने जताई टेस्ट क्रिकेट खेलने की दिली ख्वाहिश
पहले मैच में साउथ अफ्रीका की शानदार जीत
सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी। उस मैच में कीवी टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी और पूरी टीम सिर्फ 91 रन पर सिमट गई थी। साउथ अफ्रीका ने इस छोटे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज में बढ़त बना ली। अब न्यूजीलैंड की टीम दूसरे मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि साउथ अफ्रीका की नजर जीत के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत करने पर होगी।
New zealand vs south africa t20i series ish sodhi and bevon jacobs ruled out before second match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PhonePe यूजर्स के लिए बड़ा झटका, फीचर इस्तेमाल न करने पर भी देना पड़ सकता है 100 रुपये, जानें पूरा मामला
Jun 18, 2026 | 02:57 PMDSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में TGT और कई पदों पर निकली भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 18, 2026 | 02:56 PMयूबीटी सांसदों के संभावित दल-बदल पर अंजली दमानिया का सवाल, ‘क्या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक खेल है?’
Jun 18, 2026 | 02:55 PMपुणे विश्वविद्यालय मेस में कीड़े मिलने पर FDA का कड़ा एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस तत्काल रद्द
Jun 18, 2026 | 02:55 PMशहीद पति के श्राद्ध से पहले ‘पत्नी’ 21 लाख का चेक लेकर निकली, पिता ने राजनाथ सिंह से लगाई गुहार
Jun 18, 2026 | 02:54 PMRTO कर्मचारियों ने किया महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ एल्गार, पदोन्नति और सेवा नियमों को लेकर आंदोलन तेज
Jun 18, 2026 | 02:53 PMउत्तराखंड की तर्ज पर तैयार होगा MP का UCC ड्राफ्ट; जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की समिति ने पूरे किए प्रावधान
Jun 18, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














